#हादसा

February 27, 2026

हिमाचल: सड़क से सैंकड़ों फीट नीचे पार्वती नदी में जा समाई कार, नहीं बच पाया चालक

हिमाचल में बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय, पुलिस ने की लोगों से ये अपील

शेयर करें:

kullu Road Accident

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर जारी है। शिमला जिला के रामपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद अब कुल्लू जिला में ऐसा ही एक भयानक हादसा हुआ है। कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी में एक कार अनियंत्रित होकर सीधे पार्वती नदी में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय वाहन में अकेला चालक ही सवार था।

पार्वती नदी में गिरी कार, चालक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि एक वाहन चालक मणिकर्ण की ओर जा रहा था, तभी अचानक चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे लुढ़कती हुई सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गई और तेज बहाव वाली पार्वती नदी में पहुंच गई। हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग सहम गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में हुआ भीषण हा*दसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर मौ*त

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत राहत कार्य में जुट गए और पुलिस व प्रशासन को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस टीम, बचाव दल और स्थानीय लोगों की मदद से नदी से वाहन चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि संकरी सड़क, तीखे मोड़ और वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण हादसा हुआ।

 

यह भी पढ़ें : बुरी फंसी SDM ओशीन- ब्रांड प्रमोशन मामले में जांच के निर्देश, मैडम ने सोशल मीडिया से हटाया वीडियो

शिमला के रामपुर में तीन लोगों की मौत

बता दें कि आज शिमला के रामपुर में भी एक ऐसा ही दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया था। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय गाड़ी में छह लोग सवार थे, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में जमकर होगी बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी- जानें 48 घंटों का अपडेट

हिमाचल में बढ़ते सड़क हादसे बने चिंता का विषय

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे गंभीर चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में संकरी सड़कें, तेज रफ्तार, लापरवाही और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियां दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रही हैं। आए दिन वाहन खाई या नदियों में गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे कई परिवार उजड़ रहे हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख