#हादसा

June 14, 2025

हिमाचल: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, महिला चालक सहित 4 युवतियां थी सवार; एक की थमी सांसें

महिला ने गांव के शख्स से मांगी थी बोलेरो, तीन अन्य युवतियों को भी बैठाया

शेयर करें:

Mandi Bolero fell ditch

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन युवतियां घायल हो गईं। गाड़ी को एक महिला चला रही थी। जबकि उसके साथ गाड़ी में तीन अन्य युवतियां सवार थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुच कर आगामी जांच में जुट गई है।

गांव के ही शख्स की बोलेरो चला रही थी महिला

यह हादसा आज शनिवार दोपहर के समय मंडी जिला के लडभड़ोल उपमंडल के तहत आती ग्राम पंचायत खुड्डी में हुआ है। बताया जा रहा है कि एक 28 साल की महिला गांव के ही एक व्यक्ति की बोलेरो गाड़ी चला ही थी। महिला ने अपने साथ तीन अन्य युवतियों को भी बैठाया था। इसी दौरान एक तीखे मोड़ पर महिला चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: लव जिहाद मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, अंबाला से बरामद की अगवा की लड़की

गाड़ी के खाई में गिरते ही मची चीख पुकार

हादसे के बाद गाड़ी में सवार युवतियों की चीख पुकार सुन कर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। लोगों ने गाड़ी में सवार सभी घायल युवतियांे को प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लडभड़ोल पहुंचाया। जहां डॉ निखिल शर्मा ने प्रारंभिक उपचार के बाद तीन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल बैजनाथ रेफर कर दिया है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लव जिहाद मामले में माहौल तनावपूर्ण- क्षेत्र में धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

एक महिला की मौत, तीन घायल

बैजनाथ अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि गाड़ी को 28 वर्षीय तनु पत्नी विवेक चला रही थी। उसके साथ 18 वर्षीय मुस्कान पुत्री सरवन, 19 वर्षीय काजल पुत्री जोगिंद्र निवासी कोलंग और 36 वर्षीय मीना देवी पत्नी सरवन सवार थी। हादसे में मीना देवी की मौत हो गई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में लव जिहाद को लेकर बवाल- युवक के गांव पहुंच लड़की पक्ष ने किया पथराव, 10 घायल

तीखे मोड़ पर हुआ हादसा

यह हादसा खुड्डी पंचायत के करलोन गांव के समीप उस समय हुआ, जब एक तीखे मोड़ पर तनू ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित बोलेरो एक खतरनाक ढलान से सीधे नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी का वर्ल्ड पुलिस गेम्स में चयन, अमेरिका में देश का करेगी प्रतिनिधित्व- SSB में दे रही सेवाएं

पुलिस कर रही मामले की जांच

लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने अस्पताल पहुंच कर घायल काजल के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, लेकिन तकनीकी कारणों और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख