#हादसा

November 22, 2025

हिमाचल: एक घर का बुझ गया चिराग, बाइक पर था सवार - स्कूल बस से जा टकराया 

24 साल की उम्र में युवक परिवार को छोड़ गया अकेला

शेयर करें:

sirmaur road Accident

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक परिवार ने अपना जवान बेटा खो दिया है। परिवार को यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनके बुढ़ापे का सहारा उन्हें मात्र 24 साल की उम्र में ही छोड़ कर चला गया है। यह दर्दनाक हादसा सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के धौलाकुआं क्षेत्र में आज शनिवार को हुआ है।

24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

दरअसल धौलाकुआं क्षेत्र में बुधवार सुबह एक स्कूल बस और बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक राजबन गांव का रहने वाला था और अपने परिवार का इकलौता सहारा बताया जा रहा है। के एक परिवार का इकलौता सहारा छीन लिया। युवा कपिल सिंह की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकार दे रही ₹20 लाख का फंड, वो भी पढ़ाई के लिए- जानें कैसे मिलेगा

ओवरस्पीडिंग मानी जा रही वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में थी और धौलाकुआं के पास एक निजी स्कूल की बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक कारण जांच के बाद ही निर्धारित किया जा सकेगा। बस उस समय बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : खेलते-खेलते गुम हुई ढाई साल की मासूम, 500 मीटर दूर खड्ड में मिली देह- पसरा मातम

24 साल का था कपिल 

हादसे में जान गंवाने वाला 24 वर्षीय कपिल सिंह पुत्र इंद्र सिंह निवासी राजबन बताया गया है। कपिल अपने परिवार के लिए न सिर्फ एक बेटा, बल्कि भविष्य का सहारा और उम्मीद था। परिजनों ने बताया कि कपिल मिलनसार और जिम्मेदार युवक था, जो घर की आर्थिक मदद करने के लिए मेहनत करता था। उसकी अचानक मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। माता.पिता बदहवास हैं और बार.बार यही कह रहे हैं कि हमारा घर उजड़ गया३ हमारा सहारा चला गया।

 

यह भी पढ़ें: पंजाबी युवक लाखों का नशा सप्लाई करने आया था हिमाचल, बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

पंजाब.हिमाचल सीमा से सटे इस शांत इलाके में हादसे की खबर फैलते ही लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कपिल के घर पर रोने.बिलखने की आवाजें रुकने का नाम नहीं ले रहीं। गांव के लोग भी अविश्वास में हैं कि हर किसी का चहेता कपिल अब नहीं रहा। माजरा थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। बस चालक प्रत्यक्षदर्शियों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना की पूरी वजह जल्द साफ हो सकेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख