#हादसा

September 12, 2025

हिमाचल : बुजुर्ग पिता ने खोया इकलौता सहारा, समय पर इलाज ना मिलने से निकले बेटे के प्राण

दो दिन पहले हुआ था विक्रम को बुखार

शेयर करें:

Daulat Ram

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जिले के उपमंडल संगड़ाह में एक युवक की बुखार के कारण मौत हो गई है। युवक की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बुजुर्ग पिता ने खोया इकलौता सहारा

बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार का इकलौता सहारा था। युवक अपने पीछे बुजुर्ग पिता, पत्नी और तीन छोटे बच्चे छोड़ गया है। युवक की मौत ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल जेल से फरार कैदी ने उड़ाई पुलिस की नींद, अब भेजा धम*की भरा लेटर

दो दिन पहले हुआ था बुखार

परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले युवक को काफी बुखार हो गया था। जिसके चलते परिजनों ने उसे एक निजी क्लीनिक से दवाई लेकर दी। बीती रात को अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इससे पहले ही परिजन उसे अस्पताल पहुंचा पाते- युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान विक्रम ठाकुर के रूप में हुई है- जो कि 30 साल का था। विक्रम ठाकुर भलाड़ गांव का रहने वाला था। विक्रम की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सवारियों से भरी HRTC बस पर गिरा विशालकाय पत्थर, मासूम पहुंची अस्पताल

समय पर नहीं मिला इलाज

वहीं, विक्रम की मौत को लेकर लोगों का कहना है कि ऐसे झोला छाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अगर विक्रम को समय पर सही इलाज मिल पाता तो उसकी जान बच जाती। विक्रम की मौत के बाद पूरे गांव में माहौल गमगीन बना हुआ है।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख