राजनीति

#हादसा

January 20, 2025

हिमाचल: ब्यास में गिरी बाइक, मां-बाप ने खोया 30 वर्षीय जवान बेटा

कुल्लू: तेज रफ्तारी के कारण युवक बाइक से ब्यास नदी में गिरा, मौत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

30 year old youth bike road accident beas river kullu himachal pradesh

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी रास्तों में वाहन चलाना हर किसी के बस की बात नहीं है। यहां पर ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही और तेज रफ्तारी के कारण होती हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से सामने आया है। यहां एक युवक बाइक पर नियंत्रण खो देने से हादसे का शिकार हो गया। युवक ब्यास नदी में जा गिरा। इस हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

अस्पताल ले जाते रास्ते में तोड़ा दम

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे तुरंत उपचार के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अनियंत्रित बाइक से ब्यास नदी में गिरा दीपक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के घुमारवीं का रहने वाला 30 वर्षीय दीपक ठाकुर देर रात अपनी बाइक पर जा रहा था। इसी बीच कुल्लू-मनाली हाईवे पर वोल्वो बस स्टैंड के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई।

नदी में पत्थरों के बीच गिरा दीपक

हादसे में दीपक ब्यास नदी में पत्थरों के बीच गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत दीपक को उपचार के लिए मनाली अस्पातल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया।

यह भी पढ़ें :हिमाचल: सरकारी स्कूल में 16 साल की छात्रा से सहपाठी ने किया अनर्थ

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

माता-पिता को लगा गहरा सदमा

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का जायजा किया जा रहा है और वहां मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। हादसे के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। वहीं दूसरी तरफ अपने जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही उसके माता पिता को गहरा सदमा लगा है। इसके साथ ही पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया है।

 

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख