#हादसा

August 10, 2025

हिमाचल: परिवार को बेसहारा छोड़ गया 26 वर्षीय युवक, प्लंबर का करता था काम

करंट लगने से गई जान

शेयर करें:

Kangra Acc News

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में आए दिन हो रहे हादसों में कई लोगांे की जान जा रही है। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के कांगड़ा जिला में हुआ है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिजन गहरे सदमें में हैं। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

कहां का है यह मामला

मिली जानकारी के अनुसार धर्मशाला उपमंडल के अंतर्गत आने वाले खनियारा क्षेत्र के मोहली गांव में आज रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई। घटना उस समय घटी जब 26 वर्षीय अनीश कुमार जो पेशे से प्लंबर था, एक निर्माणाधीन भवन की छत पर कार्य कर रहा था। कार्य के दौरान वह छत के पास से गुजर रही विद्युत तारों की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद उसे जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शातिरों ने सरकारी वेबसाइट हैक कर बना दिया फर्जी CM राहत कोष, 15 दिन बाद जागा विभाग

ऐसे हुआ हादसा

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अनीश कुमार पुत्र अजीत कुमार निवासी स्लेट गोदाम धर्मशाला के रूप में हुई है। अनीश पिछले कुछ समय से क्षेत्र में प्लंबर के रूप में कार्य कर रहा था और घटना के दिन वह मोहली में स्थित एक निर्माणाधीन भवन की छत पर पाइप फिटिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह छत के समीप से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तारों के संपर्क में आ गया और तेज करंट लगने से वहीं बेहोश होकर नीचे गिर गया।

यह भी पढ़ें : BCS शिमला से छठी के 3 छात्र लापता : नहीं मिल रहा कोई सुराग, माता-पिता की बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए घायल युवक को तत्काल जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना धर्मशाला से टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : काम से शहर आया था युवक, तेज रफ्तार कार चालक ने रौंदा- निकले प्राण

पुलिस कर रही है जांच

धर्मशाला थाना प्रभारी नारायण सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला विद्युत करंट से मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जोनल अस्पताल धर्मशाला के शवगृह में सुरक्षित रखवाया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। साथ ही मामले की विस्तृत जांच की जा रही है कि हादसे के समय सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख