#हादसा

October 3, 2025

हिमाचल: घर की सीढ़ियां निगल गई जवान बेटा, गिरने से थम गई युवक की सांसें; सदमें में परिजन

सीढ़ियों से गिरे युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले त्याग दिए प्राण

शेयर करें:

hamirpur Youth

हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला से एक एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक परिवार ने अपने जवान बेटे को खो दिया। बड़ी बात यह है कि बेटे की मौत उन सीढ़ियों पर हो गई, जिनपर वह पिछले कई सालों से चढ़ता और ऊतरता था। जवान बेटे की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। मां बाप को यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनके बेटे की मौत हो गई है।

सीढ़ियों से गिरा 26 वर्षीय युवक

दरअसल यह मामला हमीरपुर शहर के नजदीकी लाहलड़ी गांव में गुरुवार की देर शाम का है। यहां एक 26 वर्षीय युवक अचानक घर की सीढ़ियों से गिर गया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। अचानक हुई युवक की मौत ने पूरे परिवार और गांववासियों को शोक में डाल दिया। मृतक की पहचान सुरेंद्र बंसल पुत्र रघुवीर निवासी लाहलड़ी के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 9 साल के मासूम ने खो दिया पिता, समारोह से लौटते ट्रक से टकराई शिक्षक की बाइक

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

जानकारी के अनुसार सुरेंद्र बंसल अपने घर में सीढ़ियों पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए स्थानीय मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के सुपुर्द किया। परिजन और गांववासी इस हादसे से गहरे सदमे में हैं। परिवार ने जवान बेटे को खोने का अपूरणीय दुख व्यक्त किया है। सुरेंद्र की अचानक मौत ने उनके माता.पिता और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट दिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रक में तीन लोगों ने पी शराब, फिर एक का रस्सी से घों*ट दिया गला, झाड़ियों में फेंकी देह

क्या कहते हैं एसपी भगत सिंह

एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि युवक की मौत का कारण सीढ़ियों से गिरना ही बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी गहनता से जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। स्थानीय लोग और पड़ोसी परिवार के साथ खड़े होकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। इस घटना ने इस छोटे से गांव में भी सुरक्षा और सावधानी की अहमियत को उजागर किया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख