#हादसा

June 5, 2026

हिमाचल : झील में नहाने आया युवक गायब, किनारे पर मिले कपड़े और जूते- सर्च ऑपरेशन जारी

तलाश में जुटी पुलिस, सेना के गोताखोरों की ली जाएगी मदद

शेयर करें:

21 years boy missing case renuka ji lake sirmaur himachal police

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित पवित्र और ऐतिहासिक श्री रेणुकाजी झील क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवक के लापता होने से चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक के झील में डूबने की आशंका जताई जा रही है।

रेणुकाजी झील में डूबा युवक...

घटना के बाद पुलिस, स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। मगर देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में इंसानियत शर्मसार : 8 साल की लड़की से नीचता कर आरोपी फरार, थाने पहुंची मां

नहाने आया था 21 वर्षीय सुमित

जानकारी के मुताबिक, लापता युवक की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो ददाहू क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुमित झील के किनारे नहाने के लिए गया था। काफी देर तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों और स्थानीय लोगों को चिंता हुई।

झील किनारे में मिले कपड़े और जूते

जब आसपास तलाश की गई तो झील किनारे युवक के कपड़े और जूते पड़े मिले। इसके बाद उसके झील में डूब जाने की आशंका और गहरा गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना रेणुकाजी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें- AIIMS बिलासपुर में दो लड़कियों की रहस्यमयी मौ*त, मची अफरा-तफरी; रिपोर्ट में होगा खुलासा

कहीं नहीं मिल रहा युवक

पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से झील के आसपास व्यापक स्तर पर खोजबीन शुरू की। झील के किनारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी देर तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

तलाश में जुटे सेना के गोताखोर

शाम ढलने तक भी जब युवक का पता नहीं चल पाया तो प्रशासन ने तलाश अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया। झील की गहराई और क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए अब सेना के प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि विशेषज्ञ गोताखोरों की सहायता से झील के भीतर सघन खोज अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में अगले 6 दिन तक बारिश के आसार; कई जिलों में ओलावृष्टि और तूफान का अलर्ट

पहले भी हुए ऐसा हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेणुकाजी झील धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण स्थल है, लेकिन यहां पहले भी डूबने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में हर बार प्रशासन लोगों से झील के किनारों पर सावधानी बरतने और निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील करता रहा है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

घटना के बाद युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य और ग्रामीण लगातार युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। वहीं पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर चिंता और मायूसी का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की लॉटरी के नियम तैयार, 3 माह में पहला ड्रा; 5 करोड़ के इनाम को कितने में मिलेगा टिकट

जांच में जुटी पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए एन.एस. नेगी ने बताया कि युवक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि युवक की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और खोज अभियान लगातार जारी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच भी कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख