#अपराध

June 5, 2026

हिमाचल में इंसानियत शर्मसार : 8 साल की लड़की से नीचता कर आरोपी फरार, थाने पहुंची मां

लड़की ने रोते-रोते मां को बताई पूरी सच्चाई

शेयर करें:

8 years girl neighbour santoshgarh una himachal police

ऊना। जिस उम्र में बच्चों की दुनिया खिलौनों, खेल और मासूम मुस्कानों तक सीमित होनी चाहिए। उसी उम्र की एक बच्ची को ऐसी पीड़ा से गुजरना पड़ा जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

8 साल की बच्ची संग दुष्कर्म

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सामने आए एक शर्मनाक मामले ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां संतोषगढ़ में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसके बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें- AIIMS बिलासपुर में दो लड़कियों की रहस्यमयी मौ*त, मची अफरा-तफरी; रिपोर्ट में होगा खुलासा

मां के लौटने पर खुला मामला

जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची की मां अपने पैतृक गांव बिहार गई हुई थी। इस दौरान उसने अपने बच्चों को पड़ोसियों की देखरेख में छोड़ा था। जब महिला वापस लौटी तो उसे अपनी बेटी घर पर नहीं मिली। देर शाम बच्ची जब घर पहुंची तो मां ने उससे पूछताछ की।

रोते हुए सुनाई दर्दनाक कहानी

मां के सवालों पर बच्ची फूट-फूटकर रोने लगी और उसने जो बताया, उसे सुनकर परिवार के होश उड़ गए। बच्ची के अनुसार, घर के पास रहने वाला एक व्यक्ति उसे अपनी साइकिल पर बैठाकर ले गया था। इसके बाद उसने उसके साथ गलत काम किया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में अगले 6 दिन तक बारिश के आसार; कई जिलों में ओलावृष्टि और तूफान का अलर्ट

इलाके में फैला आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पीड़ित परिवार भी गहरे सदमे में है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस चौकी संतोषगढ़ में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की लॉटरी के नियम तैयार, 3 माह में पहला ड्रा; 5 करोड़ के इनाम को कितने में मिलेगा टिकट

मेडिकल जांच और जांच जारी

पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख