#हादसा

August 19, 2026

हिमाचल: माता-पिता ने खो दिया 13 साल का बेटा, साइकिल चलाते गिरने से थम गईं सांसें

साइकिल से गिरा हिददेश पैरापिट से टकराया

शेयर करें:

kullu news

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। भुंतर तहसील के चौहकी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सिर्फ 13 साल का मासूम बेटा साइकिल चलाने निकला था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर घर पहुंच गई। मासूम बेटे की अचानक मौत से उसके माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

साइकिल चलाते समय अचानक हुआ हादसा

हादसा भुंतर तहसील के अंतर्गत चौहकी क्षेत्र में बीती शाम हुआ। 13 वर्षीय हिरदेश पुत्र मनोज निवासी गांव चौहकी अपने घर के आसपास साइकिल चला रहा था। इसी दौरान अचानक उसका साइकिल से नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बने पैरापिट से जा टकराया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में मिलावटी दूध-पनीर बेचने वालों की खैर नहीं : अब फोन से ही खुल जाएगा राज, पकड़े गए तो..

पैरापिट से टक्कर के बाद गंभीर हुआ घायल

साइकिल से गिरने के बाद हिरदेश को गंभीर चोटें आईं। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लेकर पहुंचे। परिवार को उम्मीद थी कि इलाज के बाद उनका बच्चा ठीक होकर घर लौट आएगा, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।

बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

हिरदेश की मौत की खबर जैसे ही परिवार और आसपास के लोगों को मिली, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिस बेटे को माता-पिता ने कुछ देर पहले साइकिल चलाते हुए देखा था, उसकी अचानक मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया। मासूम बेटे की असमय मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लिए इस हादसे पर विश्वास करना भी मुश्किल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की पेंशनरों को सौगात: 1 सितंबर को खाते में आएगा एरियर; जानें किसे कितना मिलेगा

अस्पताल पहुंची पुलिस, शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। मृतक के पिता मनोज ने किसी भी व्यक्ति पर संदेह जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू की।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस की कार्रवाई पूरी करने के बाद बुधवार को किशोर के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। एसपी कुल्लू अभिषेक सेकर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मनरेगा के पैसों में गोलमाल- JE को नौकरी से निकाला, 2 पंचायतों में 67 लाख की गड़बड़ी


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने नहीं आई है। किशोर साइकिल चलाते समय अचानक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे बने पैरापिट से टकरा गया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पूरे चौहकी क्षेत्र में पसरा मातम

हिरदेश की मौत की खबर से चौहकी क्षेत्र में भी मातम पसरा हुआ है। जिस उम्र में बच्चे अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाते हैं, उस उम्र में एक मासूम का इस तरह दुनिया से चले जाना हर किसी को झकझोर गया है। परिवार के लिए यह हादसा कभी न भूल पाने वाला दर्द बन गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख