होम > Himachal में राजमा कहां से आया - कैसे बना मदरा - जानें पूरी History
#यूटिलिटी
January 15, 2025
Himachal में राजमा कहां से आया - कैसे बना मदरा - जानें पूरी History
कैसे बना मदरा - जानें पूरी History
शेयर करें:
अब यह कहना कहीं से भी गलत नहीं होगा कि 10 में से 9 हिमाचलियों के लिए उनके खेतों में उगी राजमा उनकी पसंदीदा दाल है. आर्गेनिक तरीके से उगाई गई पहाड़ी राजमा और देसी घी का यह कॉम्बो ऐसा है, जिसे हिमाचल के हर घर में बड़े चाव से खाया जाता है. पहाड़ों पर उगने वाली यह लाल- पीली राजमा न सिर्फ हमारे जीवन में स्वाद भरती है बल्कि राजमा का हिमाचल की संस्कृति में एक महत्व पूर्ण हिस्सा है. हिमाचली जायके की पहचान, हिमाचली धाम में राजमा को अलग - अलग तरीके से परोसा जाता है और हर एक तरीका आपके टैस्ट बड्स को satisfy तो करता ही है बल्कि साथ ही आपको यह भी याद दिलवाता है हिमाचली खाने की धरोहर कितनी ख़ास है .