होम > संजौली वाला मामला ठंडे बस्ते में..! पैसों की कमी का बहाना, चार महीने बीते
#राजनीति
February 18, 2025
संजौली वाला मामला ठंडे बस्ते में..! पैसों की कमी का बहाना, चार महीने बीते
संजौली वाला मामला ठंडे बस्ते में..!
शेयर करें:
नगर निगम शिमला के आयुक्त की अदालत ने संजौली में बनी मस्जिद की तीन मंजिलों को अवैध करार देते हुए उसे गिराने के आदेश दिए थे और कहा था कि 2 महीने के अन्दर इस मस्जिद के अवैध हिस्से को गिरा दिया जाए। मगर आज फरवरी की 17 तारिख है- यानी पूरे 136 दिन- बीत चुके हैं, लेकिन अदालत के आदेश के बावजूद भी संजौली में बनी ये मस्जिद आज भी उसी हाल में खड़ी है और वक्फ बोर्ड की तरफ से इस बात का बहाना बनाया जा रहा है कि उनके पास मस्जिद गिराने को पैसे नहीं हैं।