होम > Himachal का टॉप स्कैमर: विल्सन झामटा, 50 करोड़ का खेल करके हुआ फरार!
#अपराध
January 15, 2025
Himachal का टॉप स्कैमर: विल्सन झामटा, 50 करोड़ का खेल करके हुआ फरार!
विल्सन झामटा, 50 करोड़ का खेल करके हुआ फरार!
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश में धोखाधड़ी और फ्रॉड के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। शातिर कभी लोगों को डरा-धमकाकर तो कभी मोटी कमाई करने का झांसा देकर ठगी का शिकार बना रहे है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है।
यहां रोहड़ू उपमंडल में एक शख्स ने इन्वेस्टमेंट पर अच्छा रिटर्न देने के नाम पर कई लोगों से करीब 50 करोड़ रुपए से ठग लिए हैं। लोगों के करोड़ों रुपए हड़पने के बाद आरोपी फरार हो गया है