#यूटिलिटी

July 19, 2024

हिमाचल में टैक्सी चलाने के लिए कौन सी कार है बेस्ट: पेट्रोल-डीजल या CNG

शेयर करें:

शिमला। पैसा हर व्यक्ति की पहली जरूरत होता है। पैसे के बिना कोई भी काम पूरा नहीं हो सकता है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो एक्स्ट्रा पैसे कमाने के लिए अपनी नौकरी और बिजनेस के साथ-साथ कई तरह के साइड बिजनेस भी करते हैं। आपने बहुत बार देखा होगा कि हिमाचल प्रदेश में भी कुछ लोग अपनी कार को टैक्सी सर्विस के रूप में चलवाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि टैक्सी के लिए कौनसी कार किफायती है- पेट्रोल, डीजल या CNG। किस कार को खरीदने से ज्यादा फायदा होता है और किस कार पर आपकी कितनी जेब खर्ची होती है। कौनसी कार आप टैक्सी सर्विस के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह भी पढ़ें: वजन घटने से हैं परेशान, अपनी डाइट में शामिल करें यह चटपटा आहार

सबसे कम कीमत वाली कार

कारों की कीमत की बात करें तो फ्यूल के आधार पर पेट्रोल कार की कीमत सबसे कम होती है। वहीं, डीजल कारें महंगी होती हैं। जबकि, CNG गाड़ियों की कीमत पेट्रोल और डीजल के बीच होती हैं। CNG गाड़ियों को टैक्सी सर्विस के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है।

इंजन देता है शानदार पिकअप

हालांकि, टैक्सी सर्विस के लिए इस्तेमाल होने वाली कार ज्यादा पेट्रोल खर्च करेगी- जिससे आपको कम मुनाफा होगा और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। ऐसे में डीजल इंजन कार सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यह कारें शानदार पिकअप देती हैं। यह भी पढ़ें: 60 साल की उम्र के बाद भी आसानी से मिलेगा लोन! यहां जानिए कैसे

माइलेज के मामले में सबसे आगे

बात अगर CNG कारों की करें तो CNG कारों का पिकअप कुछ खास नहीं होता है। मगर यह कारें शानदार माइलेज देती हैं। CNG कारों में अगर CNG खत्म हो जाए तो भी वाहन रेगलुर पेट्रोल पर चल सकती हैं। जोकि हर जगह आसानी से उपलब्ध है। ऐसे में ज्यादातर लोग टैक्सी सर्विस के लिए CNG कारों का इस्तेमाल करते हैं।

मिलता है ज्यादा बूट स्पेस

बूट स्पेस की बात करें तो पेट्रोल और डीजल वाली गाड़ियों में आपको ज्यादा बूट स्पेस मिल जाता है। जबकि, CNG कारों में CNG किट लगवाने के बाद इनका बूट स्पेस कम हो जाता है। बूट स्पेस कार के पीछे की तरफ की जगह होती है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर सामान रखने के लिए किया जाता है। यह भी पढ़ें: घर में CCTV लगवाना है ? सिर्फ 1500 रूपए लगेंगे, कैमरा मिलेगा HD

पर्यावरण के लिए हैं अनुकूल

वहीं, अगर रनिंग कॉस्ट की बात करें तो CNG गाड़ियां पेट्रोल और डीजल गाड़ियों के मुकाबले कम रनिंग कॉस्ट देती हैं। जबकि, डीजल और पेट्रोल कारों की मेंटेनेंस काफी ज्यादा होती है। CNG कारें पर्यावरण के लिए भी अनुकूल होती हैं। जबकि, पेट्रोल और डीजल गाड़ियां वायु प्रदूषण का अहम कारण मानी जाती हैं। CNG गाड़ियों की मेंटनेंल लगभग शून्य होती है।

इंजन लाइफ होती है काफी ज्यादा

इसके अलावा गाड़ियों के इंजन लाइफ की बात करें तो पेट्रोल और CNG गाड़ियों के मुकाबले डीजल गाड़ियों की इंजन लाइफ काफी ज्यादा होती है। पेट्रोल और डीजल ईंधन आपको लगभग हर जगह मिल जाता है। मगर CNG पंप हर जगह नहीं होते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख