राजनीति

#यूटिलिटी

October 19, 2024

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव: देवी-देवताओं का नजराना 5 %, बजंतरी भत्ता 20 % बढ़ाया

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Sukhu increased offerings of deities by 5 persent bajantris allowance 20 persent international dussehra festival
कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू जिला में चल रहे अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आज समापन हो गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का समापन किया। इस दौरान सीएम सुक्खू ने देवी देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ बजंतरियों के भत्ते में 20 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया। इसके अलावा देवी देवताओं का दूरी भत्ता भी 20 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया।

समापन समाहरोह में क्या बोले सीएम सुक्खू

ढालपुर के लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में दशहरा उत्सव के समापन अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि देवभूमि हिमाचल में आयोजित होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव देवी-देवताओं से जुड़ी संस्कृति को दर्शाता है। सीएम ने कहा कि दशहरा उत्सव में आने वाले देवताओं के साथ बजंतरी भी आते हैं जिनकी धुन सुनने के बाद लोग आनंद से भर जाते हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल में अगले साल सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी इतनी छुट्टियां, यहां देखें लिस्ट

22 देशों अपनी संस्कृति से करवाया रूबरू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि बीते साल भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम यहां पर आयोजित करवाए गए थे। कांग्रेस सरकार ने सही मायनों में कुल्लू दशहरे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया है। कुल्लू में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में विदेशी राजदूतों के साथ भी एक सम्मेलन किया गया। 22 देशों के लोगों ने कार्निवल में अपनी संस्कृति का परिचय दिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल में होने जा रही बड़ी इन्वेस्टमेंट- CM सुक्खू ने 6 देशों को किया आमंत्रित

हरिपुर दशहरा को दिए 3 लाख

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा जिला कुल्लू के हरिपुर में भी दशहरा उत्सव मनाया जाता हैण् पहले इसके लिए डेढ़ लाख रुपये की राशि दी जाती थी लेकिन अब इस राशि को भी 3 लाख रुपए कर दिया गया है, ताकि वहां पर भी दशहरा उत्सव का बेहतर आयोजन हो सके। यह भी पढ़ें : हिमाचल : छोटे से गांव के बेटे ने क्वालीफाई किया NET/JRF, परिवार का बढ़ाया मान

दशहरे के अंतिम दिन कुल्लू कार्निवल का आयोजन

बता दंे कि आज अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के अंतिम दिन कुल्लू कार्निवल का आयोजन किया गया। इस कार्निवल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष रूप से मौजूद रहे। कुल्लू कार्निवल में देसी और विदेशी कलाकारों ने प्रदर्शन किया और अपने देश की संस्कृति के बारे में लोगों को जानकारी दी। कुल्लू कार्निवल परेड अटल सदन से शुरू होकर ढालपुर के माल रोड होते हुए गुजरी जहां पर हजारों की संख्या में लोग इस कार्निवल को देखने के लिए शामिल हुए।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख