#यूटिलिटी

June 14, 2024

आपके बच्चे को 1 लाख देगी सुक्खू सरकार: शुरू हुए आवेदन- जानें डिटेल

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार प्रदेश के मेधावी छात्रों को एक लाख वित्तीय सहायता देगी। ऐसे में यह मेधावी छात्र प्रदेश के पात्र संस्थानों समेत बाहर के पात्र प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रतियोगी परीक्षा के लिए कोचिंग ले सकते हैं।

छात्रों को मिलेगा एक लाख

इस बारे में जानकारी देते हुए निदेशक उच्च शिक्षा विभाग डॉ. अमरजीत शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मेधावी छात्रों को प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर के पात्र संस्थानों से CLT/NEET/IIT-JE-AFMC/NDA/UPSC/SSC बैंकिंग, इन्श्योरेंस और रेलवे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए अधिकतम एक लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह भी पढ़ें: हिमाचल के इस जवान को सलाम: क्लर्क बनकर भर्ती हुआ था- अब बना लेफ्टिनेंट

मेरिट के आधार पर होगा चयन

उन्होंने बताया कि छात्रों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके तहत 12वीं स्तर के 280 और स्नातक स्तर के 120 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी डाक या ईमेल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। एक ईमेल से सिर्फ एक ही आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा।

आवेदन की प्रक्रिया शुरू

बता दें कि उच्च शिक्षा विभाग ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 के आधार पर मेधा प्रोत्साहन योजना के तहत मेधावी छात्रों से 23 जून तक आवेदन मांगे हैं। यह भी पढ़ें: भाजपा ने फिर दिया बागियों को टिकट: 6 में 4 को मिली थी हार- इनके क्या हैं आसार योजना का लाभ उठाने के लिए 12वीं तक के इच्छुक विद्यार्थी संबंधित जिले के उप निदेशक उच्चतर शिक्षा के पास डाक या ईमेल medha.protsahan@gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जबकि, स्नातक स्तर के इच्छुक विद्यार्थियों PDF फॉरमेट में अतिरिक्त या संयुक्त निदेशक (महाविद्यालय), शिक्षा निदेशालय के पास डाक या ईमेल पर आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित पूरी जानकारी शिक्षा निदेशक उच्चतर, हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट www.education.hp.gov.in पर उपलब्ध है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख