नई दिल्ली। यह तो हम सब जानते हैं कि बुढ़ापे में सुखी जीवन जीने के लिए पैसा होना बहुत जरूरी है। हर व्यक्ति को अपने बुढ़ापे के लिए पैसा बचा कर रखना चाहिए। हालांकि, पैसा बचाने से भी ज्यादा जरूरी है पैसे को बढ़ाना। ऐसे में पैसा बढ़ाने का पहला कदम है निवेश करना। आज हम आपको ऐसे ही पांच विकल्पों के बारे में बचाएं जहां आपको रिस्क के बिना अच्छा रिर्टन मिलेगा।
इन विकल्पों में पैसा निवेश करके आप अपने बुढ़ापे के लिए अधिक पैसे की बचत कर सकते हैं। इसमें सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम, अटल पेंशन योजना, डाकघर मासिक आय योजना, एफडी और म्यूचुअल फंड विड्रॉल प्लान शामिल हैं।
मिलती रहेगी मासिक आय
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम को डाकघर द्वारा चलाया जाता है। इस स्कीम में वार्षिक आधार पर 8.20 फीसदी का ब्याज मिलता है। आप इसमें एक हजार रुपए से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में अधिकतम तीस लाख रुपए निवेश किए जा सकते हैं। इस स्कीम के तहत आपको ब्याज के रूप में मासिक आय मिलती है। टैक्स अधिनियम की धारा 80सी के तहत आप डेढ़ लाख रुपए तक की छूट ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से पैसा डबल: 5 लाख लगाइए- 10 लाख ले जाइए
उठा सकते हैं पेंशन का लाभ
अटल पेंशन योजना स्कीम खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए है। इस स्कीम के तहत 60 से ज्यादा की उम्र के बाद 1000 से 5000 रुपए तक की पेंशन मिलती है। ऐसे में अगर कोई इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो उसे 18 से 40 वर्ष के बीच इस योजना में निवेश करना होता है।
जमा की गई राशि मिलेगी वापिस
मासिक योजना अकाउंट स्कीम भी डाकघर द्वारा चलाई जाती है। इस स्कीम में आप एक साथ पैसा निवेश करते हैं तो आपको पांच साल तक मासिक आय मिलती रहेगी। इसके बाद आपको जमा की गई राशि वापिस कर दी जाएगी। इस स्कीम में अधिकतम निवेश नौ लाख रुपए है। जबकि, दंपत्ति मिलकर अधिकतम 15 लाख रुपए जमा कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत एक व्यक्ति को पांच हजार पांच सौ पचास रुपए और दंपत्ति को नौ हजार दो सौ पचास रुपए की आय मिलेगी।
यह भी पढ़ें: CM सुक्खू की पत्नी को मिला देहरा से टिकट: होशियार सिंह से मुकाबला
जाना-माना निवेश विकल्प
FD यानी फिक्ड डिपॉजिट हर घर में जाना-माना निवेश विकल्प है। FD पर आपको मासिक से लेकर वार्षिक आधार पर ब्याज मिल सकता है। इसमें 60 साल की उम्र से ज्यादा के लोगों को हर टेन्योर में 0.25 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलता है।
कर सकते हैं पैसा इन्वेस्ट
म्यूचुअल फंड विड्रॉल प्लान में आप म्यूचुअल फंड की तरह पैसा इन्वेस्ट करते हैं। यहां से आपको मासिक पेंशन मिलती है। मगर यह बाजार से जुड़ा हुआ होता है। यानी अगर मार्केट ऊपर-नीचे होगी तो इसका असर आपके पैसे पर भी होगा।