मंडी। हिमाचल की छोटी काशी पहुंची साध्वी प्राची ने अवैध मस्जिदों पर बड़ा ब्यान दिया है। साध्वी प्राची मंडी में आयोजित रामार्चा महायज्ञ में भाग लेने के लिए पहुंची थी। इस महायज्ञ में भाग लेने के बाद साध्वी प्राची ने हिमाचल में पिछले दिनों हुए अवैध मस्जिदों पर हिंदुओं के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की और कहा कि हिमाचल में अवैध मस्जिदों के निर्माण पर कार्रवाई होनी चाहिए। यही नहीं अवैध मस्जिदों के निर्माण पर प्रदर्शन करने वाले हिंदुओं को साध्वी प्राची ने वीर और शेर कहकर बधाई दी।
एक हैं तो सेफ हैं
विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची ने कहा कि अगर हमें सेफ रहना है तो फिर एक रहना होगा। जब-जब हिंदू बंटे हैं तब-तब कटे हैं। उन्होंने इन शब्दों को स्पष्ट करते हुए कहा की हिंदुओं को हमेशा एक रहना चाहिए और मिलकर रहना चाहिए। इसका जीता जागता उदाहण जम्मू.कश्मीर, पश्चित बंगाल, असम और मिजोरम में देखने को मिला है। यहां हिंदु आपस में बंटे तो फिर उन्हें कटना पड़ा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पेंटर ने स्टिकर उतराने के लिए लगाया लाइटर, खुद ही झुलस गया
हिंदुओं में चल रहा उंची और नीची जातियों को लेकर बंटवारा
साध्वी प्राची ने जाति वाद पर भी प्रहार करते हुए कहा की कुछ हिंदू खुद को बड़ी जात का बताकर हिंदूओं को बांटने का काम करते हैं। जिसके कारण कश्मीर में भी साढ़े पांच हजार कश्मीरियों को वहां से निकाला गया। कश्मीर में हिंदुओं की यह दुर्दशा बंटने के कारण ही हुई है। आज हिंदुओं में उंची और नीची जातियों को लेकर जो बंटवारा चल रहा है उसी बंटवारे को विरोधी हमें काटने में इस्तेमाल करते हैं। इसलिए हमें अगर सेफ रहना है तो फिर हमें एक रहना होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां के खोने का दुख नहीं सह पाई बेटी, कफन डालते ही त्यागे प्राण
खालीस्तानी तोड़ रहे हिंदुओं के मंदिर
उन्होंने कहा कि कनाडा के अंदर जो हमले खालिस्तानी लोग कर रहे हैं। वह जहां पर कमाते हैं वहीं पर गद्दारी करते हैं। कनाडा ही नहीं बांग्लादेश में भी ऐसा ही हाल है। खालिस्तानी वहीं कमाते हैं और हिंदुओं के मंदिरों को तोड़ते हैं। इनका गांधीवादी तरीके से इलाज होगा और हो रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : माथा चूम पत्नी ने किया विदा, बेटी ने दिया कंधा-बेटे ने दी मुखाग्नि
लारेंस बिश्नोई को दी गांधीवादी की संज्ञा
इस दौरान साध्वी प्राची ने कहा कि लारेंस बिश्नोई भी गांधीवादी तरीके से खालिस्तान समर्थकों का तथा इजरायल में नेतनयाहू भी नाजीवादियों का उचित तरीके से इलाज कर रहे हैं। अमेरिका में ट्रंप भी पक्का गांधीवादी निकलेगा। खालिस्तानी कनाडा में कमाते हैं लेकिन हिंदुओं पर हमले कर उनके मंदिरों को तोड़ते हैं। अलग देश की मांग भारत वर्ष में करते है। इनका ईलाज गांधीवादी तरीके से लॉरेंस बिश्नोई अच्छी तरह से कर रहे है। ऐसे देशद्रोहियों के विरुद्ध इसी तरह का व्यवहार होना चाहिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 22 साल का बेटा परिजनों को छोड़ गया अकेला, स्किड हुई थी बाइक
यज्ञ में आहुति देना सर्वश्रेष्ठ कर्म
साध्वी प्राची ने कहा कि अयोध्या के बाद छोटी काशी के नाम से मशहूर मंडी शहर में आयोजित किए जा रहे श्री रामार्चा महायज्ञ महोत्सव में आहुति देना सर्वश्रेष्ठ कर्म है। इससे हम अपना तो उद्धार कर रहे है साथ ही पूरे हिमाचल और समूचे देश का भी भला होगा। सच्चे मन व आस्था से जो हम यज्ञ में आहुति देते हैं भगवान अग्निदेव उसे सभी देवताओं में प्रेषित करते हैं।