राजनीति

#यूटिलिटी

December 12, 2024

हिमाचल के राशन डिपो में मिलने लगी दालें, नहीं पहुंची तेल की सप्लाई

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Pulses started being available ration depots himachal oil supply not arrive
शिमला। हिमाचल प्रदेश के राशन डिपो में दालों की आपूर्ति शुरू हो गई है। उपभोक्ताओं को अब दो महीने का दाल कोटा एक साथ लेने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा गोदामों में बचा हुआ उड़द दाल का पुराना स्टॉक भी उपभोक्ताओं को वितरित करने के निर्देश विभाग द्वारा दिए गए हैं।

उड़द की नई आपूर्ति जल्द

शिमला के भट्ठाकुफर मुख्य गोदाम में 33 क्विंटल उड़द उपलब्ध है जिसे राशनकार्ड धारकों को दिया जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने बताया है कि इस सप्ताह केंद्रीय एजेंसी से उड़द की नई सप्लाई भी शुरू हो जाएगी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूल से बच्ची को उठा ले गया हेल्मेट मैन, तलाश में भटक रही मां हालांकि, सरसों तेल के लिए उपभोक्ताओं को अभी इंतजार करना होगा क्योंकि इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को सरकार की मंजूरी नहीं मिली है।

राशन सामग्री और सब्सिडी

प्रदेश भर में तकरीबन 19.5 लाख राशनकार्ड धारकों को सरकार सब्सिडी पर 3 प्रकार की दालें जैसे मलका, दाल चना और उड़द, 2 लीटर तेल रिफाइंड व सरसों, चीनी और 1 किलो नमक प्रदान कर रही है। इसके अलावा केंद्र सरकार उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर आटा और चावल उपलब्ध करा रही है। यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने मनाया दो साल की नाकामियों का जश्न- अनुराग ठाकुर

बीते महीने की कमी की भरपाई

पिछले महीने लाखों उपभोक्ताओं को डिपो में दालें नहीं मिल पाई थीं। जिससे उपभोक्ताओं में रोष उत्पन्न हो गया था। इस कमी को देखते हुए सरकार ने उपभोक्ताओं को दो महीने का राशन कोटा एक साथ लेने का विकल्प दिया है। यह भी पढ़ें : सुक्खू कैबिनेट की बैठक आज, जानिए किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा

यह बोले निगम के प्रबंध

खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक रामेश्वर गोयल ने बताया कि दालों की आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो गई है। उपभोक्ता अपने नजदीकी डिपो से राशन सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख