#यूटिलिटी

July 16, 2024

हर दिन मिलेंगे 500 रुपए, महीने के 15 हजार: मोदी सरकार की ये योजना है बेहद खास

शेयर करें:

नई दिल्ली। महंगाई के इस दौर में पैसा हर किसी की जरूरत है। हर कोई चाहता है कि उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो। आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताएंगे, जिसके द्वारा आपको हर दिन 500 रुपए मिलेंगे। साथ ही तीन लाख रुपए तक का लोन दो किस्तों में पांच प्रतिशत सालाना की रियायती ब्याज दर पर दिया जाता है। हम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की। हम आपको बताएंगे कि यह योजना क्या है। इस योजना में लोन कैसे मिलता है। किस-किस को इस योजना का लाभ मिलेगा।

हर दिन मिलते हैं 500 रुपए

बता दें कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। अगर आप PM विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। इसमें सबसे पहले लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है। जिसके लिए उन्हें हर दिन 500 रुपए का स्टापेंड दिया जाता है। यह भी पढ़ें: बड़े भाई ने जमीन पर पटक दिया छोटा भाई, अस्पताल में टूटा दम इसके अलावा लाभार्थियों को इसेंटिव देने का भी प्रावधान है। योजना से जुड़ने वाले लोगों को 15 हजार रुपए दिए जाते हैं ताकि आप टूलकिट खरीद सकें। साथ ही बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर से पहले एक लाख रुपए और इसे चुकाने का अतिरिक्त दो लाख रुपए तक का लोन भी दिया जाता है।

कैसे उठा सकते हैं लाभ?

अगर आप भी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इस योजना का पात्र होना जरूरी है। पात्र व्यक्ति योजना में आवेदन करके योजना से जुड़ सकता है और मिलने वाले लाभ ले सकता है। यह भी पढ़ें: ये नहीं सुधरेंगे! नशे की खेप के साथ पुलिस ने पांचवीं बार पकड़े गए तस्कर

कौन ले सकता है योजना का लाभ?

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना कई प्रकार के कारीगरों को लोन अथवा ऋण उपलब्ध करवाती है। दरअसल, पारंपरिक काम करने वाले कारीगरों को अभी तक बैंक या वित्तीय संस्थानों से लोन नहीं मिल पाता है। ऐसे में इन्हें बढ़ावा देने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। यह भी पढ़ें: पहले पति से लिया तलाक, 13 साल छोटे शख्स से की दूसरी शादी; उसने भेज दिया परलोक इस योजना का लाभ ताला बनाने वाले, नाई, मालाकार, पत्थर तराशने वाला, धोबी, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, दर्जी, मोची, खिलौमे बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, राजमिस्त्री, नाव निर्माता, लोहार, सुनार, अस्त्रकार और मूर्तिकार उठा सकते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख