#यूटिलिटी

September 1, 2024

महिना शुरू होते ही लगा महंगाई का झटका: जानें कितना महंगा हुआ LPG सिलेंडर

शेयर करें:

नई दिल्ली/शिमला। आज से सितंबर का महीना शुरू हो गया है। रविवार से शुरू हुए सिंतबर महीने के पहले ही दिन लोगों को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। तेल कंपनियों ने आज से एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। यह लगातार दूसरा महीना है, जब तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है। इसके अलावा आज सितंबर माह के शुरू होते ही कुछ और भी बदलाव हुए हैं।

सितंबर शुरू होते ही लगा महंगाई का झटका

दरअसल हर माह की शुरूआत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल, सीएनजी सहित एलपीजी के दाम तय करती हैं। यह दाम कभी कम हो जाते हैं तो कभी बढ़ जाते हैं। लेकिन इस बार ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर लोगों को जोरदार झटका दिया है। हालांकि राहत की बात यह है कि यह बढ़ोतरी सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है, जबकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है।

तेल कंपनियों ने कितने बढ़ाए दाम

ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 39 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। बढ़े हुए दाम आज पहली सितंबर से देश भर में लागू हो गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर जहां पहले 1652.50 रुपए में मिलता था वह अब लोगों को 1691 रुपए में मिलेगा।

हिमाचल में अब कितने रुपए में मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर

हिमाचल प्रदेश में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों मंे बढ़ोतरी हुई है। हिमाचल की राजधानी शिमला में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 1801.50 रुपए में मिलेगा। हालांकि प्रदेश के अलग अलग जिला में इसके दाम अलग अलग हो सकते हैं।

कितने में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर

हिमाचल में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें पहले की ही तरह जारी रहेंगी। लोगों को 14 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर पहले की ही तरह 848.50 रुपए में मिलता रहेगा। हिमाचल प्रदेश में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें आज पहली सितंबर से लागू हो गई हैं। LPG-Price-List-In-Himachal LPG-Price-List-In-Himachalयह भी पढ़ें: घर से बाजार जाने के लिए निकला 27 वर्षीय युवक, पहाड़ी से लगाई छलांग

अगस्त में भी बढ़े थे दाम

बता दें कि यह दूसरा महीना है जब तेल कंपनियों ने लगातार दूसरी बार यानी अगस्त और उसके बाद आज सितंबर माह में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है। हालांकि इससे पहले लगातार जुन और जुलाई माह में गैस सिलेंडर के दामों में कमी हुई थी। तेल कंपनियों ने जून महीने में जहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 69.50 रुपए कम किए थे। वहीं जुलाई में 30 रुपए की कटौती की गई थी।

किसे होगी परेशानी

कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग ढाबों से लेकर होटलों रेस्टोरेंट आदि में होता है। इसके दाम बढ़ने से अब होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट के मालिकों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को अधिक दाम चुका कर गैस सिलेंडर लेना पड़ेगा। यह भी पढ़ें: स्कूल टीचर की काली करतूत, 7वीं कक्षा के छात्र से करता था गंदी हरकतें

हर महीने क्यों बदलती हैं गैस की कीमतें

बता दें कि तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें, कराधान नीतियां और आपूर्ति के आधार पर तय होती हैं। यही कारण है कि हर माह तेल कंपनियां गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव करती हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि तेल विपणन कंपनियां व्यापक आर्थिक परिस्थितियों और बाजारों पर निर्भर हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्कूल के पास चिट्टा बेचती थी महिला, जानें कितना नशा बरामद हुआ

किस बैंक के क्रेडिट कार्ड के नियम भी बदले

बता दंे कि सितंबर माह शुरू होते ही एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव किया गया है। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के नए नियमों के अनुसार बैंक ने यूटिलिटी ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट की लिमिट तय की है। इसके अलावा आज से यूजर को थर्ड पॉर्टी ऐप से एजुकेशनल पेमेंट करने पर कोई रिवॉर्ड प्वाइंट भी नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें: कर्मचारियों को वेतन 5 और पेंशन 10 तारीख को देने की तैयारी में सुक्खू सरकार !

प्राइवेट सेक्टर के बैंक नियमों में यह हुआ बदलाव

इसी तरह से प्राइवेट सेक्टर के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड के नियम भी आज से बदल गए हैं। नए नियमों के अनुसार बैंक ने देय मिनिमम अमाउंट को कम कर दिया है। इसके अलावा अब क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के दिन को 18 से घटाकर 15 दिन कर दिया गया है। इसी तरह से अब यूपीआई पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को क्रेडिट कार्ड जितना ही रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं मिलेगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख