चंबा। हिमाचल के आकांक्षी जिला चंबा को रेल सुविधा से जोड़ने के लिए कवायद शुरू हो गई है। कांगड़ा चंबा के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने इस मामले को संसद सत्र में भी उठाया और अब वह इसी मुद्दे के लिए कल यानी सोमवार को केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद कांगड़ा चंबा के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने किया है।
संसद सत्र में उठाया मुद्दा
चंबा दौरे पर आए सांसद राजीव भारद्वाज ने बताया कि हिमाचल के चंबा जिला को रेल सुविधा से जोड़ने के मामले को उन्होंने अभी हाल ही में संसद के सत्र में भी उठाया था। यह मामला महज संसद सत्र तक सीमित ना रह जाए, इसके लिए वह अब वह खुद दिल्ली जाकर केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात करेंगे और इस प्रोजेक्ट को अगले वित वर्ष के वजट में शामिल करने का अनुरोध करेंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नए साल पर लाखों उपभोक्ताओं को लगेगा झटका, महंगी मिलेगी बिजली
चंबा को रेल सुविधा से जोड़ने की रखी मांग
बता दें कि संसद सत्र में कांगड़ा.चंबा सांसद राजीव भारद्वाज ने केंद्र सरकार के समक्ष जिला चंबा को रेल सुविधा से जोड़ने की मांग पटल पर रखी थी। उन्होंने कहा था कि हिमाचल का चंबा जिला अपने आप में एक लंबा चौड़ा इतिहास संजोए हुए हैं। यहां पर कई ऐसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं, जो रेल सुविधा से जुड़ने के बाद और ज्यादा उभरेंगे। सांसद ने कहा कि इतनी सारी खूबियों के बावजूद आज जिला देश के आकांक्षी जिलों की सूची में शुमार है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: दो माह पहले दूल्हा बना जवान, आज तिरंगे में लिपटा आएगा घर
चंबा जिला में है पर्यटन की अपार संभावनाएं
सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि जिला चंबा से आगे कोई दुनिया नहीं है, तो साथ ही यहां की विकट भौगोलिक स्थिति की वजह से यह जिला विकास की दृष्टि से अन्य जिलों के मुकाबले पिछड़ गया, लेकिन जिला में पर्यटन की अपार संभावनाएं है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटी को भगा ले गया युवक, तलाश में दर-दर भटक रहा पिता
जब तक रेल जैसी सुविधा से यह जिला अछूता रहेगा, तब तक सही मायने में यह विकास की तेज रफ्तार को तरसता रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला चंबा में डलहौली व खजियार जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, तो 1 हजार से अधिक वर्ष पुराना इतिहास संजोए ऐतिहासिक चंबा शहर मौजूद है।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू आधे शीतकालीन सत्र में ही रहेंगे उपस्थित, जानें क्या है कारण
केंद्र से वजट के प्रावधान की करेंगे मांग
संसद सत्र में इस मुद्दे को उठाने के बाद अब कांगड़ा चंबा के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज कल यानी सोमवार को खुद दिल्ली जाकर केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात करेंगे और इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। राजीव भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार से अगले वित वर्ष में इस रेल प्रोजेक्ट के लिए वजट का प्रावधान करने पर चर्चा की जाएगी।