हमीरपुर। हिमाचल सरकार ने दिवाली से पहले मनरेगा में काम करने वाली महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सुक्खू सरकार ने बजट में की अपनी एक घोषणा को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके तहत MNREGA में 100 दिन का काम पूरा करने वाली महिलाओं को घर बनाने के लिए 3 लाख रुपए दिए जाएंगे।
MNREGA की महिला कामगार को मिलेगा 3 लाख
इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। साथ ही बजट का भी प्रावधान कर दिया गया है। मनरेगा में 100 दिन का काम पूरा करने वाली महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: HP पुलिस ने पकड़ा- चरस का जखीरा : हिमाचल के नहीं हैं आरोपी
किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?
- घर बनाने के लिए ये धनराशि मनरेगा में 100 दिन का काम पूरा करने वाली विधवा, एकल महिला, परित्यक्त और दिव्यांग महिलाओं को मिलेगी।
- आवेदन करने वाली महिलाओं का सालाना आय अढ़ाई लाख रुपए तक होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिलाओं ने पहले किसी आवासीय योजना के तहत लाभ नहीं लिया होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : शख्स पर गिरी पेड़ की टहनी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
जानकारी देते हुए BDO नादौन निशांत शर्मा ने बताया कि विभाग ने पात्र महिलाओं के लिए आवदेन फॉर्मेट जारी कर दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 तक जिन महिलाओं के मनरेगा में 100 दिन पूरे हो जाएंगे- वो महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि MNREGA में काम करने वाली महिलाएं BPL परिवारों से संबंध रखती हैं। ऐसे में घर बनाने के लिए इतनी राशि मिलना उनके लिए राहत भरी बात है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में फ्रॉड निकला तांत्रिक, बुरी शक्तियों का डर दिखाकर लोगों से लूटे 7 लाख
MNREGA में कैसे होता है काम?
MNREGA योजना के तहत काम करने वाले लोगों को जॉब कार्ड दिया जाता है। इन जॉब कार्ड धारकों को 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाती है। ग्रामीणों को उनके घर के 5 किलोमीटर के दायरे में उपलब्ध कराए जाते हैं। इस काम के लिए दैनिक वेतन निर्धारित किया जाता है। ये पैसा सीधा उनके बैंक खाते में भेजा जाता है।