#यूटिलिटी

July 6, 2024

हिमाचल में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में बाढ़ की चेतावनी, 150 सड़कें बंद

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में हो रही भारी बारिश से जहां कई जगहों पर भूस्खलन हो रहे हैं तो कई स्थानों पर फ्लैश फ्लड जैसे हालात बने हुए हैं। शुरुआती बरसात को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि इस बार बारिश से हिमाचल को भारी नुकसान होने वाला है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के लाहुल स्पीति जिला को छोड़कर प्रदेश के बाकी सभी जिलों में आंधी और भारी वर्षा को का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश भर में 12 जुलाई तक का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ 6 जिलों मंडी, शिमला, सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू और किन्नौर जिलों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी भी जारी की गई है। यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य सिंह के विभाग की नैया डूबी: 404 करोड़ की देनदारी में फंसा PWD का महकमा

नेशनल हाईवे सहित 150 सडकों पर आवाजाही ठप

हिमाचल में पिछले चार दिन से हो रही भारी बारिश से भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश भर में आज शनिवार सुबह 10:00 बजे तक एक नेशनल हाईवे सहित प्रदेश की 150 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई है। सबसे ज्यादा मंडी और सिरमौर जिले की सड़कें बंद हुई हैं। इसके अलावा 300 के करीब बिजली ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल के सपूत को “शौर्य चक्र” – बूढ़ी मां और पत्नी हो गए निःशब्द

ब्यास, चंद्रा और पार्वती नदी अपने उफान पर

पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश से प्रदेश की नदियां उफान पर बह रही हैं। लोगांे और पर्यटकों से नदी नालों से दूर रहने को कहा गया है। यह भी पढ़ें: हमने डेढ़ साल में 28 हजार सरकारी नौकरियां निकाली, सीएम सुक्खू का दावा प्रदेश के जिला कुल्लू और लाहौल में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण ब्यास के साथ चंद्रा, पार्वती नदी और साथ में आस पास के नाले भी अपने उफान पर हैं। जहां कुल्लू के आठ जिलों की सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं बंजार बस स्टैंड में पानी निकास की उचित व्यवस्था ना होने के कारण पूरा बस स्टैंड तालाब बन चुका है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: रात में मनाया जन्मदिन- सुबह अनाथ हो गई बेचारी, मां-बाप स्वर्ग सिधारे

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख