शिमला। हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने JBT के पदों के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने काउंसलिंग के आधार पर JBT की बैचवाइज भर्ती का परिणाम घोषित किया है।
JBT शिक्षकों का परिणाम घोषित
आपको बता दें कि JBT पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन संबंधित जिलों के अंतर्गत मेरिट और जिलों के लिए उनके द्वारा दी गई वरीयता के क्रम के आधार पर किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश संबंधित प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशकों द्वारा अलग से जारी किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सिग्नल तोड़ भाग रहे थे 5 यार, ट्रैफिक पुलिस पर की गाड़ी चढ़ाने की कोशिश
1122 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी
उल्लेखनीय है कि JBT की बैचवाइज भर्ती (अनुबंध आधार) के लिए विभाग की ओर से नवंबर 2023 में काउंसलिंग आयोजित की गई थी। हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के अनुसार, विभाग की ओर से 11 अक्टूबर, 2023 को विज्ञापित कुल 1161 पदों के लिए 1122 चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित कर सूची जारी कर दी गई है।
हालांकि, उपयुक्त अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता के कारण 10 पद नहीं भरे जा सके- जिसमें दो OBC WFF और आठ SC WFF के पद शामिल हैं। वहीं, 29 पदों (अनारक्षित के 13, EWS के 6, SC के 6, SC BPL का 1, OBC के 2 और SC का 1) का परिणाम 2023 के CWP संख्या 9043 और 2023 के CWP संख्या 9032 और 9035 में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के मद्देनजर सुरक्षित रखा गया है।
निदेशायल के अनुसार, नियुक्ति आदेश एवं अन्य जानकारी के लिए चयनित अभ्यर्थी संबंधित जिले के प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।