शिमला। हिमाचल प्रदेश में नवरात्र से पहले जो सब्जियां 30 से लेकर 50 रुपए में मिल रही थीं, वहीं सब्जियां अब नवरात्र के साथ साथ त्यौहारी सीजन में आम लोगों की पहुंच से दूर जा चुकी है। 30 रुपए में मिलने वाली हरी सब्जी अब 60 से 70 रुपए प्रतिकिलो मिल रही है। जिसने गृहिणियों की रसोई का जायका ही बदल दिया है।
नवरात्र शुरू होते ही बढ़ गए टमाटर सब्जियों के दाम
नवरात्र में लोग प्याज और लहूसन का उपयोग नहीं करते हैं, केवल सब्जी में टमाटर का ही प्रयोग किया जाता है, लेकिन इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। नवरात्र से पहले जो टमाटर 60 से 80 रुपए में मिल रहे थे। वहीं नवरात्र के शुरू होते ही 100 के पार हो गए हैं। बीते रोज कांगड़ा और इसके आसपास के क्षेत्रों में टमाटर के दाम 130 रुपए से 140 रुपए किलो तक बिके हैं।
आम आदमी की पहुंच से दूर हुआ टमाटर
कुल मिलाकर त्यौहारी सीजन के बीच रसोई की महंगाई उस दहलीज पर पहुंच चुकी है, जहां पर आम आदमी का पहुंचना नामुमकिन है। समस्त हिमाचल में इस वक्त रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है। रसोई की शान कहे जाना वाला टमाटर अब मध्यम वर्ग के लिए सपने जैसा हो गया है। महज तीन दिनों में ही टमाटर के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के स्कूलों में शुरू हुआ नया विषय- अब बागवानी सीखेंगे स्कूली बच्चे
140 रुपए तक पहुंचे टमाटर के दाम
बीते रोज कांगड़ा जिला में टमाटर के दाम 140 रुपए प्रतिकिलो, हमीरपुर शहर में 120 रुपए प्रतिकिलो चंबा में 120 रुपए प्रतिकिलो में मिल रही है। यही हाल अन्य जिलों में भी है। टमाटर के दाम बढ़ने से जहां दुकानदार परेशान हो गए हैं। वहीं गृहिणियों की रसोई का जायका भी बदल गया है। दुकानदारों ने कहा कि चार दिन पहले जो टमाटर का क्रेट 1800 रुपए में मिल रहा था, वह अब मंडियों में 2300 रुपए में मिल रहा है।
यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर का आरोप- सुक्खू सरकार ने 18 महीनों में लिया 27 हजार करोड़ का कर्ज
सलाद की प्लेट से गायब हुआ टमाटर
टमाटर के दाम बढ़ने से जहां पहले लोग एक किलो से दो किलो टमाटर खरीद लेते थे। वह अब आधा से लेकर 250 ग्राम तक ही टमाटर खरीद रहे हैं। वहीं मध्यम वर्ग ने तो टमाटर खरीदना ही छोड़ दिया हैं। कई रसोईघरों में अब टमाटर के तडक़े की खुशबू आना भी बंद हो गई है। वहीं सलाद की प्लेट से भी टमाटर गायब हो गया है।
यह भी पढ़ें : नड्डा पर बरसे CM सुक्खू: बोले-हम भीख नहीं मांग रहे, रेवेन्यू डेफिसिएट ग्रांट हमारा हक
हरी सब्जियों के दाम छू रहे आसमान
यही हाल हिमाचल प्रदेश में इन दिनों हरी सब्जियों का भी है। इस समय हरी सब्जियों के दाम भी आम जनता की पहुंच में नहीं रहे हैं। जो सब्जियां कुछ ही दिन पहले 30 से 40 रुपए किलो में मिल जाती थी, उनके दाम अब दोगुने हो गए हैं। ऐसे में फूल गोभी, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, धनिया, मूली, लोकी, तिरोहि, सहित अन्य सब्जियों के दामो में भी बढ़ोतरी हो गई है। वही आलू के भाव लंबे समय से 30 से 35 रुपए किलो तक चल रहे है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में दसवीं पास को मिलेगी नौकरी, कल यहां होगा इंटरव्यू, जानें पूरी डिटेल
कांगड़ा में सब्जियों के भाव प्रतिकिलो
- शिमला मिर्च 150 रुपए
- टमाटर 140 रुपए
- फूलगोभी 100 रुपए
- फ्रांसबीन 90.100 रुपए
- भिंडी 60 रुपए
- पत्तागोभी 50 रुपए
- प्याज 60.70 रुपए
- आलू 50 रुपए