चंबा। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला चंबा मुख्यालय से पड़ोसी राज्य जम्मू के जिला डोडा मुख्यालय तक HRTC बस रूट का तोहफा दिया है। जिससे अब चंबावसियों को डोडा-भद्रवाह जाने के लिए पंजाब की सीमाओं में नहीं जाना पड़ेगा। HRTC चंबा डिपो की यह सरकारी बस सेवा आज यानि मंगलवार को विधिवत तरीके से शुरू कर दी गई है।
दशकों से की जा रही थी मांग
यह भी पढें: पंजाब से परेशान हिमाचल के ड्राइवर: तोड़े जा रहे शीशे, मंत्री से मिलने पहुंचे- मांगी मदद
बता दें कि, जिला चंबा स्थित पवित्र मणिमहेश डल झील के लिए डोडा-भद्रवाह से हजारों की संख्या में शिव-भक्त छड़ियां लेकर पैदल यात्रा कर चंबा पहुंचते हैं। बीते कई दशकों से इस रूट पर चंबा व डोडा जिले के लोगों द्वारा मांग की जा रही थी। हालांकि कुछ माह पहले जम्मू के तहत आते विधानसभा क्षेत्र डोडा के पूर्व विधायक दिलीप सिंह परिहार ने जम्मू परिवहन की बस इस रूट पर शुरू कारवाई थी। मगर किसी कारणवश वह बस सेवा बंद हो गई थी।
पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने दिखाई हरी झंडी
यह भी पढें: आशीष शर्मा को हमने 135 करोड़ का ठेका दिया मगर वो बिक गए: CM सुक्खू
बहरहाल, HRTC की 37 सीटर इस बस को आज जिला मुख्यालय से कांग्रेस कि वरिष्ठ नेत्री, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर डोडा के लिए रवाना किया। चंबा डिपो की यह बस चंबा- सलूणी- पधरी जोत- भद्रवाह से होते हुए डोडा पहुंचेगी। माना जा रहा है कि, आने वाले समय में चंबा व डोडा के लोगों को इस बस सेवा से बहुत लाभ मिलेगा।
यह है बस की समय सरिणी
[caption id="attachment_9104" align="aligncenter" width="981"]

बस टाइमिंग[/caption]
पधरी जोत पर पर्यटकों की बढ़ेगी आवाजाही
HRTC चंबा डिपो के RM शुगल सिंह ने बताया कि HRTC प्रबंधन की ओर से आज से इस महत्वपूर्ण रूट पर बस सेवा को शुरू किया गया है। इससे आने वाले दिनों में हिमाचल व जम्मू के यात्रियों को लाभ मिलेगा। साथ ही पधरी जोत पर पर्यटकों की आवाजाही में भी इजाफा होगा।