शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इस बार दोनों कक्षाओं की वार्षिक परिक्षाएं 4 मार्च से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएंं 29 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
10वीं-12वीं की डेटशीट जारी
आपको बता दें कि शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नियमित एवं राज्य मुक्त विद्यालय की वार्षिक परीक्षा, कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, श्रेणी सुधार परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी किया है। 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षाओं का शेड्यूल हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बीते कल ही जारी किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी नौकरी पाने का मौका, HPPSC ने मांगे आवेदन- जानें डिटेल
मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू
बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से लेकर 22 मार्च तक चलेंगी। जबकि, जमा दो कक्षा की परीक्षाएं 4 मार्च से लेकर 29 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड सचिव छात्रों, अभिभावकों, अध्यापकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक वर्ग से इस प्रस्तावित शेड्यूल के संदर्भ में सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि दस दिन के अंदर मिलने वाले सुझावों पर विचार किया जाएगा और फिर अंतिम शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का लाल जम्मू में शहीद, बुजुर्ग माता-पिता से छिन गया इकलौता सहारा
यहां देखें डेटशीट
10वीं कक्षा के SOS और नियमित विद्यार्थियों की डेटशीट के अनुसार कुल 19 विषयों की परीक्षाएं होंगी। जिसमें-
- 4 मार्च, 2025- हिंदी
- 5 मार्च, 2025- म्यूजिक (वोकल)
- 6 मार्च, 2025- होम साइंस
- 7 मार्च, 2025- अंग्रेजी
- 10 मार्च, 2025- गणित
- 13 मार्च, 2025- साइंस एंड टेक्नोलॉजी
- 15 मार्च, 2025- कम्प्यूटर साइंस
- 17 मार्च, 2025- फायनांसियल लिटरेसी (एनएसई)
- 18 मार्च, 2025- म्यूजिक (इंस्टूमेंटल)
- 19 मार्च, 2025- उर्दू, तमिल, तेलुगु, संस्कृत, पंजाबी
- 21 मार्च, 2025- सोशल साइंस
- 22 मार्च, 2025- आर्ट, इकोनोमिक्स, कॉमर्स (एलीमेंटस आफ 3 कॉमर्स (एलीमेंटस आफ आफ बुक्स कीपिंग एंड अकाउंटेंसी बिजनेस/एलीमेंटस आफ बुक्स कीपिंग एंड अकाउंटेंसी/टाइपराइटिंग इंग्लिशन ओर हिंदी) और आटोमोबाइल (एनएसक्यूएफ)।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर करवट बदलेगा मौसम, 10 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
12वीं कक्षा के SOS और नियमित विद्यार्थियों की डेटशीट-
- 4 मार्च, 2025- इकोनोमिक्स
- 5 मार्च, 2025- फिजिक्स
- 6 मार्च, 2025- पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
- 7 मार्च, 2025- फायनांसिल लिटरेसी (एनएसई)
- 8 मार्च, 2025- अंग्रेजी
- 10 मार्च, 2025- फाइन आर्टस (पेंटिंग/ग्राफिक्स, स्कलप्चर/ अप्लाइड आर्ट (कमर्शियल आर्टस)
- 11 मार्च, 2025- सोशियोलॉजी
- 12 मार्च, 2025- हिंदी, उर्दू
- 13 मार्च, 2025- गणित
- 15 मार्च, 2025- पॉलिटिकल साइंस
यह भी पढ़ें : हिमाचल : अपनी बाइक से काम पर जा रहा था दर्शन, वाहन चालक ने कुचला
- 17 मार्च, 2025- अकाउंटेंसी, बायोलॉजी
- 18 मार्च, 2025- साईकोलॉजी
- 19 मार्च, 2025- इतिहास
- 20 मार्च, 2025- फ्रेंच
- 21 मार्च, 2025- संस्कृत
- 22 मार्च, 2025- कैमिस्ट्री, बिजनेस स्टडीज
- 24 मार्च, 2025- ज्योग्राफी
- 25 मार्च, 2025- ह्यूमन इकोलॉजी एंड फेमिली साइंस
- 26 मार्च, 2025- म्यूजिक (हिंदुस्तानी वोकल), म्यूजिक (हिंदुस्तानी इंस्ट्रूमेंटल मेलोडिक) म्यूजिक (हिंदुस्तानी इंस्ट्रूमेंटल परक्यूसन)
- 27 मार्च, 2025- फिजिकल एजुकेशन, योग कम्प्यूटर साइंस (इन्फोर्मेशन प्रेक्टिसिस) कम्प्यूटर साइंस (इन्फोर्मेशन प्रेक्टिसिस) एग्रीकल्चर (एनएसक्यूएफ) सहित छात्रों की ओर से चयनित अन्य वोकेशनल विषयों के एग्जाम होंगे।
- 28 मार्च, 2025- फिलोस्फी
- 29 मार्च, 2025- डांस (कथक/भरत नाटयम)।