शिमला। हर कोई चाहता है कि उसके पास एक शानदार कार हो। मगर पैसों की तंगी के कारण व्यक्ति अपना सपना पूरा नहीं कर पाता है। आज हम ऐसे लोगों के लिए एक शानदार खबर लेकर आए हैं। दरअसल, इस महीने HONDA की कई कारों पर बंपर छूट दी जा रही है।
पहाड़ों के लिए परफेक्ट ऑप्शन
यह कारें पहाड़ी रास्तों पर मक्खन की तरह चलती हैं। इतना ही नहीं यह कारें टूटी-फूटी सड़कों और पहाड़ी इलाकों में सफर करने के लिए परफेक्ट ऑप्शन मानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: ITI में दाखिला लेने आई थी तमन्ना, कमरे में लट.की मिली, पिता ने मकान मालिक पर…
HONDA की कारों पर बंपर छूट
हम बात कर रहे हैं HONDA की सिटी हाइब्रेड, अमेज कॉम्पेक्ट सेडान, सिटी सेडान और एलिवेट एसयूवी की। इस महीने इन कारों पर भारी छूट दी जा रही है। इन कारों पर मिलने वाले बेनिफिट्स में कैश डिस्काउंट, लॉयल्टी एंड एक्सचेंज बोनस और कॉपोरेट स्कीम्स भी शामिल हैं।
वेरिएंट पर करता है डिपेंड
आपको बता दें कि HONDA कंपनी इस महीने एलीवेट पर 65,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है। जो कि वेरिएंट पर डिपेंड करता है। बीते अप्रेल में SUV को एडिशनल सेफ्टी टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट किया गया था। इसमें छह एयरबैग, 3-पॉइंट ELR सीट बेल्ट और सभी पांच सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर स्टेंडर्ड फिटमेंट के तौर पर शामिल हैं। ये बेनिफिट्स सिर्फ इस अपडेट से पहले मेन्युफेक्चर किए गए एलीवेट मॉडल पर लागू होते हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, आधा दर्जन लड़कियां रेस्क्यू
88 हजार रुपए तक के बेनिफिट्स
वहीं, HONDA सिटी में भी एडिशनल सेफ्टी फीचर्स शामिल की गई हैं। अपडेट से पहले मेन्युफेक्चर्ड अनसोल्ड स्टॉक पर इस महीने 88,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। जबकि, अपडेटेड सिटी पर 68,000 रुपए तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. सिटी में 121hp, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है जिसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या CVT का ऑप्शन मिलता है.
इलाइट वेरिएंट पर 96,000 रुपए की छूट
जबकि, HONDA सिटी हाइब्रेड पर 78,000 रुपए तक कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही साथ 20,000 रुपए का 3 साल का निःशुल्क सर्विस पैकेज भी दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मायके में रह रही पत्नी को मिलने बुलाया, फिर उसके सामने नदी में कूद गया पति
HONDA अमेज के VX और इलाइट वेरिएंट पर 96,000 रुपए, S वेरिएंट पर 76,000 रुपए और एंट्री-लेवल E वेरिएंट पर 66,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।