राजनीति

#यूटिलिटी

December 13, 2024

हिमाचल का अंबुजा सीमेंट प्लांट एक हफ्ते के लिए बंद, जानिए क्या है कारण

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachals ambuja cement plant closed for a week know reason
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर स्थित दाड़लाघाट में धूल और धुएं की समस्या के कारण अंबुजा सीमेंट प्लांट को कंपनी ने एक सप्ताह के लिए शटडाउन करने का निर्णय लिया है। इस अवधि में न तो सीमेंट का उत्पादन होगा और न ही क्लिंकर तैयार किया जाएगा। हालांकि सभी कर्मचारी कंपनी में उपस्थित रहेंगे और मेकेनिकल स्टाफ के साथ मिलकर उपकरणों की सफाई करेंगे।

बढ़ाया जा सकता है शटडाउन

विशेष रूप से उन उपकरणों को ठीक किया जाएगा जिनसे धुआं और प्रदूषण फैल रहा है। कंपनी प्रबंधन ने संकेत दिया है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शटडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में रेबीज से गई व्यक्ति की जा.न, स्वास्थ्य-पशुपालन विभाग हुआ अलर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने भी कंपनी का निरीक्षण किया है। परवाणू से सहायक अभियंता अनिल राव के नेतृत्व में आई टीम ने उपकरणों की जांच की और प्रदूषण फैलने के कारणों की जानकारी ली। बोर्ड ने पहले ही कंपनी को नोटिस जारी किया था। अब टीम अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी जिसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों की बढ़ी चिंताएं

स्थानीय गांव रोडी के निवासियों ने इस समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि प्लांट के कारण गांव में प्रदूषण और स्वास्थ्य समस्याओं की स्थिति बन गई है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर विस्थापित किया जाए। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सरकार उनकी समस्या पर ध्यान देगी और आवश्यक कदम उठाएगी। यह भी पढ़ें : हिमाचल की 6 वर्षीय अराध्या को थ्री व्हीलर ने कुचला, भाई भी था साथ; मची चीख-पुकार

नियमानुसार होगी कार्रवाई

उधर, सहायक अभियंता प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अनिल राव ने बताया कि, टीम द्वारा उपकरणों की गहन जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: टॉयलेट के लिए कार से उतरा युवक पहाड़ी से गिरा, मनाली जा रहा था घूमने यदि गड़बड़ी पाई जाती है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में प्रदूषण की समस्या दोबारा न हो।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख