राजनीति

#यूटिलिटी

March 26, 2026

हिमाचल : अगले 6 दिन जमकर होगी बारिश-बर्फबारी, आज चार जिलों में तेज आंधी-तूफान का अलर्ट

एक हफ्ते में 60% ज्यादा बारिश, अगले कुछ दिन भी राहत नहीं

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Weather Update

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और बीते एक हफ्ते में सामान्य से करीब 60 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण पूरे प्रदेश में मौसम अस्थिर बना हुआ है।

अगले कुछ दिन खराब रहेगा मौसम

हालात यह हैं कि अगले पांच दिनों तक भी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम नजर आ रही है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज गुरुवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड एक बार फिर बढ़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल सदन में पहली बार बोलीं मिसेज CM, स्पीकर ने भी की तारीफ- जानें क्या कुछ कहा

आज यलो अलर्ट जारी

कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और चंबा जिलों में आज आंधी-तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का अनुमान है कि इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

कल थोड़ी राहत, फिर बढ़ेगा असर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ थोड़ा कमजोर पड़ सकता है, जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में केवल हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बर्फबारी देखने को मिल सकती है। हालांकि यह राहत ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के डॉक्टरों ने रचा इतिहास : रोबोटिक सर्जरी कर कैंसर की मरीज को दिया नया जीवन

जमकर होगी बारिश-बर्फबारी

28 मार्च से एक बार फिर एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर पूरे हिमाचल प्रदेश में व्यापक रूप से देखने को मिलेगा। इसके चलते मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है और बारिश-बर्फबारी की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने 29 और 30 मार्च को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है। इन दो दिनों में लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर प्रदेश के अन्य 10 जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे खासकर बागवानी और खेती को नुकसान होने की आशंका है। सेब, गेहूं और सब्जी फसलों पर इसका असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : US-IRAN के बीच चल रहा तनाव : हिमाचल की बेटी को आया बुलावा, जानें क्या है पूरा मामला

तापमान में आएगी गिरावट

31 मार्च को भी ऊंचाई और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। लगातार खराब मौसम के चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड का एहसास फिर बढ़ सकता है।

प्रशासन और किसानों के लिए चुनौती

लगातार हो रही बारिश और आने वाले दिनों के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन के लिए सतर्कता जरूरी हो गई है। वहीं किसान और बागवान भी चिंतित हैं, क्योंकि ओलावृष्टि और तेज हवाएं उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख