शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते दो दिनों में हुई थोड़ी बहुत बारिश और ओल्वृष्टि के बाद अब सूबे में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान जताया गया है।
शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा कल से लेकर अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि होने का पुर्वानुमान जताया गया है।
40 किलोमीटर प्रतिघंटे के रफ़्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के द्वारा इस दौरान 40 किलोमीटर प्रतिघंटे के रफ़्तार से अंधड़ चलने का भी पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 13 तारीख से लेकर 15 तारीख तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा और इसे लेकर मौसम विभाग की तरफ से एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। तेज रफ़्तार वाली इस आंधी-पानी से यह मौसम सूबे के किसान-बागवानों के लिए आफत का सबब बन सकता है।
यह भी पढ़ें:
हिमाचल: सुबह-सवेरे दुखद खबर, खाई में गिरी ऑल्टो- 4 थे सवार
किन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, यहां जानें
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी किए गए पुर्वानुमान के अनुसार सूबे के उंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी और माध्यम तथा कम उंचाई वाले इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान जताया गया है।
चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले के क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। जबकि अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट शिमला और धर्मशाला के लिए जारी हुआ है।
मौसम विभाग की एडवाइजरी में क्या कहा गया
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल के द्वारा मौसम में आने वाले इस बदलाव की पुष्टि की गई है। उन्होंने विभाग की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि संभावित आंधी-तूफ़ान वाले इलाकों में जाने से लोगों को परहेज करने की जरूरत है। वहीं, जब मौसम बिगड़ा हो तो ऐसा वक्त में यात्रा से परहेज करने को भी कहा गया है।