राजनीति

#यूटिलिटी

June 26, 2024

मानसून आने में बस एक दिन बाकी: अब तीन नहीं चार दिन होगी भारी बारिश- जानें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal weather monsoon rainfall shimla yellow alert
शिमला। हिमाचल प्रदेश में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। महज 24 घंटों के बाद प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। हालांकि, आज हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ बना रहेगा। जिससे तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

एक दिन बाद आएगा मानसून

आमतौर पर प्रदेश में मानसून 22 जून से 25 जून के बीच एंट्री कर देता है। मगर इस बार मानसून देरी से पहुंच रहा है। मौसम विभाग शिमला के अनुसार, 27 जून यानी कल हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है। यह भी पढ़ें: गर्मी के बीच खड्ड में नहाने गया था अभिनव: उसी में डूबा- 24 साल थी उम्र

चार दिन होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के लिए प्रदेश में मौसम खराब रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 27 से लेकर 30 जून तक हिमाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि, 29 और 30 जून को शिमला, सिरमौर, कुल्लू, चंबा, मंडी और कांगड़ा में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। अलर्ट किए गए इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज आंधी तूफान चलने की भी संभावना जताई गई है।

40 से पारा पहुंचा तापमान

बता दें कि पिछले दो दिनों से प्रदेश में मौसम साफ रहने के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान फिर से 40 के पार पहुंच गया है। बीते कल ऊना में सबसे ज्यादा गर्मी रही। यहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें: ड्राइवर ने खड्ड में गिरा दी गाड़ी: महिला की आंखों के सामने उजड़ गया उसका सुहाग

गर्मी और उमस से लोग परेशान

फिलहाल, हिमाचल में प्री मानसून अपना कोई खास असर नहीं दिखा सका है। इस कारण गर्मी और उमस के मारे लोगों का हाल बेहाल हो रखा है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि मानसून उनके लिए राहत की सौगात लेकर आएगा। जिससे कि प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख