राजनीति

#यूटिलिटी

January 28, 2025

हिमाचल: बारिश-बर्फबारी के लिए रहें तैयार, कल से बदलने जा रहा मौसम

राज्य में वर्षा और हिमपात की संभावना जताई जा रही है।

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 29 जनवरी से मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। पहला विक्षोभ 29 जनवरी को और दूसरा पहली फरवरी को सक्रिय होगा। इसके परिणामस्वरूप राज्य में वर्षा और हिमपात की संभावना जताई जा रही है।

30 जनवरी को बर्फबारी

बता दें कि 30 जनवरी तक अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होगी, जबकि 31 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम प्रतिकूल रहेगा। मौसम विभाग ने इस बार शीतलहर की चेतावनी भी जारी की है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिलों में रात और सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने से कड़ाके की सर्दी महसूस हो सकती है। इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के कारण ठंडक बढ़ने का अनुमान है। वहीं, शिमला में रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे शहरवासियों को भी सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: अंतरराज्यीय ऑनलाइन नशा तस्कर गैंग का भंडाफोड़, सरगना सहित 11 गिरफ्तार

जनवरी में हुई कम वर्षा, सूखा जैसी स्थिति

इस महीने के दौरान प्रदेश में सूखा जैसे हालात बने रहे हैं। हिमपात न होने से किसान और बागबान परेशान हैं। जनवरी में सामान्य से 78 प्रतिशत कम वर्षा हुई है, जिससे कृषि और बागवानी गतिविधियों पर विपरीत असर पड़ा है। पर्यटन उद्योग भी इस मौसम में कम वर्षा और हिमपात के कारण प्रभावित हो रहा है।  

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शाही गैंग के और 16 लोग अरेस्ट, सोशल मीडिया से करते थे चिट्टे का धंधा

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट में खुलासा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 1 से 26 जनवरी तक 66.4 मिलीमीटर सामान्य वर्षा होनी चाहिए थी, जबकि महज 14.7 मिलीमीटर वर्षा ही हुई है। इससे पहले मानसून सीजन में भी सामान्य से 19 प्रतिशत कम वर्षा हुई थी, और अक्टूबर-नवंबर में भी 98 प्रतिशत कम वर्षा देखी गई। हालांकि, दिसंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में हिमपात और वर्षा हुई थी, लेकिन जनवरी के अंतिम सप्ताह से अधिकांश हिस्सों में वर्षा का दौर थम चुका है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में खुल रहे नए राशन डिपो, आप भी कर सकते हैं अप्लाई- जानें कैसे

यातायात में नहीं आएगी दिक्कत

सोमवार को शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से दोनों उड़ानें नियमित रूप से संचालित हुईं। कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे से भी सभी छह उड़ानें निर्धारित समय पर हुईं। इसके अलावा, कालका से शिमला जाने वाली छह ट्रेनें भी अपने तय समय पर रवाना हुईं, जिससे रेल और हवाई सेवाएं सामान्य रहीं। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख