#यूटिलिटी

October 10, 2024

हिमाचल में खुलने जा नया प्लांट- इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार, यहां देखें डिटेल

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा स्थित कंदरोड़ी में प्रदेश का पहला कोल्ड ड्रिंक प्लांट स्थापित होने जा रहा है। इस प्लांट से प्रदेश के कई युवाओं को रोजगार मिलेगा। बता दें कि प्रोजेक्ट में लगभग 250 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, जिसमें से 90 करोड़ रुपये पहले ही खर्च किए जा चुके हैं।

पेप्सी बॉटलिंग का उत्पादन

बता दें कि यह प्लांट पेप्सी के उत्पादों की बॉटलिंग करेगा। कंपनी 2025 तक उत्पादन शुरू करने जा रही है। प्लांट वरुण बेवरेजेस लिमिटेड द्वारा बनाया जाएगा, जिसपर करोड़ों को निवेश किया जाना है। कोल्ड ड्रिंक की थोक और खुदरा बिक्री, माल ढुलाई, और लोडिंग-अनलोडिंग जैसे कार्य इसी फैक्ट्री में किए जाने हैं। यह भी पढ़ें : विधायक खरीद-फरोख्त मामला: हेलीकॉप्टर कंपनी से शिमला में पूछताछ, खुले कई राज

रोजगार के अवसर

इस प्लांट के शुरू होने से कांगड़ा जिला के युवाओं के लिए नौकरी दे द्वारा खुलेंगे। उद्योग विभाग के अनुसार, यहां लगभग 400 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। कई कार्य जैसे माल ढुलाई, और लोडिंग-अनलोडिंग के लिए युवाओं की जरूरत पड़ेगी। यह परियोजना आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

जल्द होगा शिलान्यास

बता दें कि दिसंबर 2023 में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस प्लांट का शिलान्यास किया। सभी औपचारिकताओं के बाद, निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया गया है और अधिकांश निर्माण अब पूरा हो चुका है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में 8-IAS, 1-IFS का तबादला, जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग

क्षेत्रीय विकास

यह प्लांट न केवल स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर लाएगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा देगा। राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 11 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध करवाई है, जो इसके आर्थिक संभावनाओं को दर्शाती है। इससे कोल्ड ड्रिंक की आपूर्ति में सुधार होगा, क्योंकि पहले यह पंजाब से आती थी। स्थानीय होटल, रेस्तरां, और दुकानदारों को बेहतर सप्लाई का लाभ मिलेगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख