#यूटिलिटी

November 9, 2024

हिमाचल: बेरोजगार युवाओं को यहां मिलेगी जॉब, 20 हजार रुपए तक होगा मासिक मानदेय

शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश में बैठे युवाओं के लिए औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, परवाणु और पंचकूला की विभिन्न कंपनियों में कई पदों की भर्ती के लिए अलायंस जॉब एजेंसी भर्ती आयोजित करने जा रही है। यह भर्ती 14 नवंबर को ITI हमीरपुर में की जाएगी।

इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी

ह भी पढ़ें : हिमाचल : टल्ली होकर पड़े रहे ‘मास्टर जी’, शिक्षा विभाग ने ऐसे होश लाई ठिकाने सिनर्जी कंपनी: यह कंपनी वैल्डर, फिटर और अन्य मैकेनिकल ट्रेड्स के फ्रेश ITI डिप्लोमाधारक उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार लेगी। एमटी ऑटोक्राफ्ट कंपनी: इस कंपनी में एमएमवी, फिटर, टर्नर, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक और मशीनिस्ट के फ्रेश ITI डिप्लोमाधारक उम्मीदवार ही पात्र होंगें। माइलस्टोन कंपनी: इस कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक या 3 वर्षीय डिप्लोमा होल्डर फ्रेश उम्मीदवारों को नौकरी का अवसर मिलेगा। इंडिया सर्किट लिमिटेड कंपनी: इस कंपनी में 10वीं पास, 12वीं पास, ITI डिप्लोमाधारक और इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमाधारक फ्रेश एवं अनुभवी उम्मीदवार ही जॉब के लिए पात्र होंगे। कांटिनेंटल डिवाइसेज इंडिया लिमिटेड: इस कंपनी में 10वीं पास, 12वीं पास और ITI इलेक्ट्रॉनिक्स के फ्रेश उम्मीदवार पात्र होंगे।

इन कंपनियों में नौकरी पाने के लिए यह है मापदंड:

ह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूल में छात्रा से नीचता करना पड़ा महंगा, अंंग्रेजी का टीचर हुआ सस्पेंड आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष मासिक मानदेय: 12 हजार रुपए से 20 हजार रुपए तक अन्य सुविधाएं: ईपीएफ, ईएसआई, ओवर टाइम भत्ता, अन्य भत्ते, वर्दी, सुरक्षा किट, सस्ता भोजन आवश्यक दस्तावेज़: बायोडाटा, समस्त प्रमाण पत्रों की मूल और 3 छायाप्रतियां, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो बात दें कि, इन कंपनियों में जॉब करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों को साथ लेकर साक्षात्कार में भाग लेना होगा। बायोडाटा, सभी प्रमाण पत्रों की मूल एवं 3 प्रतियां, आधार कार्ड और 2 पासपोर्ट साइज फोटो लेकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर करें संपर्क

ITI के प्रधानाचार्य ने सुभाष चंद बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 14 नवंबर को साक्षात्कार में अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि, युवा अधिक जानकारी के लिए ITI हमीरपुर के टेलीफोन नंबर 01972-222609 पर पता कर सकते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख