#यूटिलिटी

October 10, 2026

हिमाचल में अगले लगातर 6 दिन बारिश : ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, तीन जिलों में अलर्ट

आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है मौसम

शेयर करें:

himachal today weather update forecast rain snowfall alert

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। हाल में हुई बारिश और पहाड़ों पर गिरी बर्फ के बाद प्रदेश में तापमान नीचे आया है। अब एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

अगले 5 दिन खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 15 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश और बादलों का असर बना रह सकता है। 13 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इस दौरान तीन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि कुछ ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पुलिस कर्मी को धक्का देकर फरार हो गया आरोपी, मचा हड़कंप; तलाश में जुटी कई टीमें

कई इलाकों में आज बदला मौसम

प्रदेश में शनिवार से ही मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल सकते हैं। मैदानी इलाकों में बारिश होने का अनुमान है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बादल और धूप के बीच मौसम बदल सकता है। मध्यम और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ जगह आसमान साफ रहने की भी संभावना है।

कल कहां-कहां होगी बारिश?

कल बादलों का प्रभाव बना रह सकता है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदें गिरने का अनुमान है। 12 अक्टूबर को मैदानी क्षेत्रों में फिर बारिश हो सकती है। इसके अगले दिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में दोबारा हलचल बढ़ने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बस हा*दसे ने तीन बहनों से छीन लिया इकलौता भाई, एक दिन पहले भी खराब हुई थी बस

3 जिलों के लिए चेतावनी

13 अक्टूबर को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में मौसम को लेकर यलो अलर्ट रहेगा। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर ध्यान देना चाहिए। बारिश के दौरान पहाड़ी सड़कों पर आवाजाही करते समय भी सावधानी जरूरी होगी।

कहां-कहां होगी बर्फबारी?

दूसरी ओर, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। इन क्षेत्रों में जाने की योजना बना रहे लोगों को यात्रा से पहले मौसम की स्थिति की जानकारी लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : सुक्खू कैबिनेट की बैठक आज : 5000 पदों पर भर्ती को मिल सकती है मंजूरी, स्कूलों पर होगा बड़ा फैसला

कितना पहुंचा पारा?

बीते 24 घंटों में हुई बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फ पड़ने के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य स्तर से एक डिग्री कम हो गया है। ज्यादातर शहरों में भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।

 

मौसम में आए इस बदलाव का असर आने वाले दिनों में भी महसूस हो सकता है। हालांकि, तापमान में हर दिन एक जैसी स्थिति रहने की संभावना नहीं है। शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सख्त हो गए ट्रैफिक नियम, 45 दिन में भरना होगा चालान, नहीं तो ब्लॉक होगी RC और DL

फिर बढ़ सकती है ठंड

दो दिनों तक तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बाद 13 अक्टूबर से पारे में दोबारा गिरावट आने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई है। ऐसे में प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड का असर पहले से ज्यादा महसूस हो सकता है।

मौसम विभाग की सलाह

फिलहाल मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे स्थानीय मौसम संबंधी जानकारी देखते रहें। खासकर ऊंचे पहाड़ी इलाकों में सफर करने वाले लोग मौसम की स्थिति और प्रशासन की सलाह को ध्यान में रखकर ही यात्रा करें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख