#यूटिलिटी

September 22, 2024

सुक्खू सरकार ने बढ़ा दिए दूध के दाम, जानें कितने में बिक रहा गाय-भैंस का दूध

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पशुपालकों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। सुक्खू सरकार ने मिल्क फेडरेशन के माध्यम से खरीदे जाने वाले दूध के दाम बढ़ाए हैं। हालांकि सुक्खू सरकार ने अभी तक सत्ता में आने से पूर्व किया अपना वादा तो पूरा नहीं किया है, लेकिन उसकी तरफ कदम जरूर बढ़ा दिए हैं।

सुक्खू सरकार बढ़ रही अपने वादे की ओर

दरअसल सुक्खू सरकार ने सत्ता में आने से पहले अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद गाय का दूध 80 रुपए और भैंस का दूध 100 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीदेगी। हालांकि सरकार ने अभी तक अपना यह वादा तो पूरा नहीं किया है, लेकिन बताए गए आंकड़े के आधे तक जरूर पहुंच गई है। यह भी पढ़ें : मंत्री चंद्र कुमार ने गौशाला को बताया स्लाटर हाउस, लोग बोले इस्तीफा दो

सरकार ने बढ़ाए 13.20 रुपए प्रति लीटर दूध के दाम

सुक्खू सरकार हिमाचल में पिछले एक साल में 13.20 रुपए प्रति लीटर दूध के दामों में बढ़ोतरी कर चुकी है। अब हिमाचल में मिल्क फेडरेशन रोजाना लोगों से गाय का दूध 45 रुपए प्रति लीटर और भैंस का दूध 55 रुपए प्रतिलीटर की दर से खरीद रहा है। जिससे पशुपालकों के चेहरे पर रौनक आ गई है। दूध के दाम बढ़ने से मंडी जिला में मिल्क फेडरेशन द्वारा खरीदे जाने वाले दूध में 50 हजार लीटर प्रतिदिन की बढ़ोतरी हो गई है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : 14 साल की लड़की को तंग करता था गांव का युवक, मिली ऐसी सजा

पशु पालक मिल्क फेडरेशन संयंत्रों पर बेच रहे अपना दूध

यही हाल हिमाचल प्रदेश में स्थापित मिल्क फेडरेशन के 11 अन्य संयंत्रों का भी है। मिल्क फेडरेशन के इन सभी संयंत्रों में दूध की खरीद सामान्य से कहीं अधिक बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के मार्केटिंग मैनेजर संदीप ठाकुर ने बताया कि प्रदेश भर में पहले प्रतिदिन 1.40 लाख लीटर दूध खरीदा जाता था। लेकिन अब दाम बढ़ने से प्रतिदिन प्रदेश भर में 1.90 लाख लीटर दूध रोजाना संयंत्रों में पहुंच रहा है। संयंत्रों में 50 हजार लीटर प्रतिदिन दूध की खरीद बढ़ गई है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : जवान बेटे के जाने का गम ना झेल पाया फॉरेस्ट गार्ड, छोड़ गया दुनिया

दाम बढ़ने से हर दिन 50 हजार लीटर बढ़ी दूध खरीद

अगर हम बात मंडी जिला में स्थित मिल्क फेडरेशन के संयंत्र की बात करें तो मंडी जिला के चक्कर स्थित मिल्क प्लांट में पहले हर रोज 50 हजार लीटर दूध खरीदा जाता था, जिसमें 20 हजार की बढ़ोतरी होने के बाद अब यह आंकड़ा 70 हजार लीटर तक पहुंच गया है। मार्केटिंग मैनेजर संदीप ठाकुर ने बताया कि दूध की खरीद बढ़ने से अब मिल्क फेड के बनाए जाने वाले उत्पादों में भी बढ़ोतरी हुई है।

पशुपालकों के चेहरों पर छाई रौनक

वहीं दूसरी तरफ सरकार द्वारा दूध के दाम बढ़ानेे पशुपालकों के चेहरे खिल उठे हैं। अब पशुपालक ज्यादा से ज्यादा दूध मिल्क फेडरेशन के संयंत्रों में पहुंचा रहे हैं। पशुपालकों ने सरकार के इस फैसले पर सीएम सुक्खू का आभार जताय है। पशुपालक दया राम, राजकुमार और पितांबर शर्मा ने बताया कि इससे पहले वह दूध को मंडी शहर और अन्य स्थानों पर जाकर बेचते थे।

घर-घर जाकर नहीं बेचना पड़ेगा दूध

अब पशुपालकों को घर घर जाकर दूध नहीं बेचना पड़ेगा। क्योंकि घर घर जाकर दूध बेचने में जहां मेहनत ज्यादा लगती है, वहंी परेशानी भी अधिक होती है। अब वह सीधे दूध को दूध प्लांट में दे रहे हैं, जहां उन्हें उचित दाम भी मिल रहे हैं। पशुपालकों ने उम्मीद जताई है कि सरकार ने दूध के दामों में जो और बढ़ोतरी करने का वादा किया है उसे भी जल्द ही पूरा किया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख