#यूटिलिटी

September 14, 2024

हिमाचल: यहां रातों रात मंदिर के रास्ते पर कर दिया अवैध निर्माण, लोगों ने दी चेतावनी

शेयर करें:

रामपुर बुशहर। हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली में उपजा मस्जिद विवाद अब प्रदेश के हर हिस्से में पहुंच चुका है। संजौली के बाद मंडी में अवैध मस्जिद का मामला सामने आया। उसके बाद कुल्लू जिला में लोगों ने प्रशासन से अवैध मस्जिद को गिराने की मांग की। अब इसी तरह का मामला शिमला के ही रामपुर से भी सामने आया है। संजौली में लगी आग की चिंगारी अब प्रदेश के हर जिला हर गांव में पहुंच रही है। राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद के अवैध निर्माण मामले के बाद अब प्रदेश भर में हिंदू समुदाय के लोग मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को लेकर मुखर हो गए हैं। हिंदू संगठनांे का कहना है कि कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग बाहरी राज्यों से यहां आकर अवैध कब्जा कर रहे हैं। जिस पर सरकार और प्रशासन को सख्त कदम उठाना चाहिए।

संजौली की आग में रामपुर भी लगा जलने

संजौली की आग अब उसके साथ लगते रामपुर में भी पहुंच गई है। यहां भी विशेष समुदाय के लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला तुल पकड़ने लगा है। बताया जा रहा है कि यहां पर करीब दो साल पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रातों रात ही अवैध निर्माण कर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया था। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया।

हनुमान मंदिर के रास्ते पर बना दिए थे दो शैड

जानकारी देते हुए हनुमान घाट मंदिर कमेटी के मुखिया ने बताया कि हनुमान घाट को जाने वाले रास्ते पर रामपुर बाजार के पीछे अवैध कब्जा किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां पर दो शेड का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि हल्का पटवारी रामपुर तथा कानूनगो ने जब जांच की तो पाया गया कि यह कब्जा अवैध तरीके से किया गया है। जिस स्थान पर अवैध कब्जा किया गया है वह सरकारी भूमि है और मंदिर हनुमान घाट का रास्ता है।

अवैध कब्जा कर बंद कर दिया था हनुमान मंदिर का रास्ता

मंदिर कमेटी के मुखिया ने बताया कि इस नाजायज कब्जे के चलते अब मंदिर हनुमान घाट का रास्ता बंद हो गया है। जिसके बारे में कई बार प्रशासन को भी सूचित किया गया। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बार बार शिकायत करने के बाद भी राजस्व विभाग इस रास्ते से अवैध कब्जे केा हटाने में नाकामयाब रहा और मंदिर के रास्ते को नहीं खोल पाया। यह भी पढ़ें: हिमाचल का वीर जवान आतंकी मुठभेड़ में हुआ शहीद, डेढ़ साल का बेटा छूटा पीछे

दो साल पहले रातों रात कर लिया था अवैध कब्जा

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर के रास्ते पर करीब दो साल पहले यह अवैध कब्जा किया गया था। उस समय रातों रात ही शेड बना दिए गए थे। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी लोगों को अवैध कब्जे से राहत नहीं मिली है। अब हिंदू समाज के लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दे दी है। लोगों का कहना है कि नाजायज कब्जा जल्दी से जल्दी खाली करवाया जाए, जो कि सरकारी भूमि पर है तथा हनुमान घाट मंदिर जाने का रास्ता है। यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार का व्यवस्था परिवर्तन: सेना के जवानों से छीन ली ये सुविधा

रामपुर में 15 दिन में हटाओ अवैध कब्जे

आज शनिवार को हिन्दू समाज के लोगों ने पुलिस और प्रशासन को 15 दिन का समय दिया गया है। उनका कहना है कि यदि 15 दिन के अंदर इसे खाली नहीं किया गया तो आने वाले समय में वह स्वयं इस पर सभी हिन्दू समाज के लोग एकत्रित होकर कार्रवाई करेंगे। ऐसे में अगर यहां पर कोई अनहोनी होती है, तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। यह भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर ने खोली पोल: बताया कैसे दूसरे राज्य को चला जाएगा हिमाचल का प्रोजेक्ट

आज प्रदेश के चार स्थानों पर लोगों ने किया प्रदर्शन

बता दें कि हिमाचल में मस्जिद में अवैध निर्माण का मामला सामने आने के बाद अब प्रदेश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की जहां वेरिफिकेशन की मांग कर रहे हैं। वहीं इन लोगों द्वारा हिमाचल की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को भी छुड़ाने की मांग कर रहे हैं। आज भी शिमला के सुन्नी सहित, पांवटा साहिब, कुल्लू में लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख