#यूटिलिटी

April 15, 2024

हिमाचल के लिए अगले 48 घंटे भारी: IMD की चेतावनी, वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम में होने वाले से इस बदलाव का असर हिमाचल प्रदेश पर पूरे 48 घंटे तक देखने को मिलेगा। इस दौरान कई इलाकों में बारिश, तो उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी होने के आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही साथ बारिश के बीच कई जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावनाएं हैं।

एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

मौसम विभाग यानी कि IMD के द्वारा अगले 48 घंटों के बीच 40 कलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से आंधी चलने को लेकर भी येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के कारण मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे कि तापमान में भारी गिरावट भी दर्ज की जाएगी। हालांकि, निचले क्षेत्रों में यदि बारिश नहीं दर्ज की जाती है, तो वहां रहने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिलना मुश्किल सा मालूम पड़ता है।

19 से 21 अप्रैल के बीच फिर बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार जहां प्रदेश भर में आज मौसम के खराब बने रहने के आसार जताए गए हैं। वहीं, कल भी कुछ सथानों पर बारिश की फुहारें लोगों को गर्मी के मौसम से राहत दिला सकती हैं।

हिमाचल: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, 3 थे सवार- एक ही बच पाया

इसके बाद 17 अप्रैल से सूबे में मौसम साफ़ हो जाएगा। मगर इसके बाद एक फिर 18 तारीख से पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होगा, जिसका असर हिमाचल में 19 अप्रैल से देखने को मिलेगा।

रुक-रुक कर होगी बारिश

इसे देखते हुए मौसम विभाग द्वारा 19 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल तक के लिए भी मौसम खराब रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान सूबे में अलग-अलग स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश होगी। जबकि, लाहुल जैसे अधिक उंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात भी दर्ज किए जाने की संभावना है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख