#यूटिलिटी

April 24, 2026

हिमाचल में आज सताएगी गर्मी : कल से बदलेगा मौसम...अगले चार दिन तेज आंधी के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग ने चार जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है

शेयर करें:

Himachal Pradesh Weather Forecast Update Rain Alert Temperature

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।  दोपहर के समय हालात ऐसे रहेंगे कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलना मुश्किल होगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि शनिवार से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।

आज सताएगी तेज गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और सिरमौर के निचले क्षेत्रों में तपिश लोगों को बेहाल करेगी। दोपहर बाद नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जिसका असर आने वाले चार दिनों तक प्रदेश में महसूस किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : मां चिंतपूर्णी के चढ़ावे की गाड़ियों में मौज कर रह रहे थे DC-SH0, कोर्ट से फटकार के बाद लौटाई

कल से बदलेगा मौसम

इसके चलते कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के कुछ हिस्सों में हल्के बादल मंडरा सकते हैं, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ और धूप तेज बनी रहेगी। शनिवार यानी कल प्रदेशभर में मौसम करवट ले सकता है। खासतौर पर चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में तेज हवाएं और आंधी-तूफान चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

4 दिन जमकर होगी बारिश

इसके बाद अगले दिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर थोड़ा कमजोर पड़ेगा। मगर 26 और 27 अप्रैल को फिर से हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सरकारी स्कूल की छात्रा का कमाल- बना दिया ऐसा डिब्बा, जो खुद साफ करेगा चश्मा

गर्मी कर रही परेशान

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो मैदानी इलाकों में तापमान में साफ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऊना में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री से ज्यादा बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। गर्मी के इस तेवर ने लोगों की दिनचर्या पर भी असर डालना शुरू कर दिया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख