#यूटिलिटी
November 16, 2025
अगर आप भी हिमाचल में खोलना चाहते हैं राशन डिपो : तो आज ही करें आवेदन
14 जगहों पर खुलेंगे राशन डिपो
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानें खोली जा रही हैं। ये दुकानें आवंटित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
यह जानकारी खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार इसके संबंधित पूरी जानकारी आधिकारिक वेवबसाइट पर चेक कर सकता है।
उन्होंने बताया कि नई उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन माध्यम से ही वांछित सूचना एवं अन्य दस्तावेज https://emerginghimachal.hp.gov.in/ वेबसाइट पर अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
धीमान ने बताया कि ये उचित मूल्य की दुकाने 14 स्थानों पर खोली जाएंगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर, 2025 (शुक्रवार) निर्धारित की गई है।
आपको बता दें कि ये उचित मूल्य की दुकानें राजधानी शिमला में इन 14 स्थावों पर खुलेंगी। जिसमें-