#यूटिलिटी

August 22, 2025

हिमाचल में युवक की जिंदगी पर भारी पड़ा कुकर, ये जानकारी कर सकती है आपकी मदद

ध्यान से इस्तेमाल करें कुकर

शेयर करें:

Pressur Cooker Safety Measures

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में खाना बनाते वक्त एक युवक की मौत हो गई। दरअसल खाना बनाते समय अचानक से कुकर फट गया और युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन घावों का ताव ना सहते हुए युवक ने दम तोड़ दिया। ऐसे में कुकर से होने वाले हादसे फिर लाइमलाइट में आ गए हैं। आइए इससे जुड़ी जानकारी और सावधानियां आपको बताते हैं।

छोटी सी लापरवाही जानलेवा

रसोई में खाना बनाना हर इंसान की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। इसी कड़ी में खाना बनाने का पक्का हिस्सेदार कुकर है। ऐसी कोई रसोई नहीं होगी जहां कुकर का इस्तेमाल ना होता हो। कुकर फायदेमंद तो होता है लेकिन छोटी सी लापरवाही इसे जानलेवा भी बना सकती है।

कुकर से बचाव और सावधानी

ऐसे में कुकर से बचाव के लिए थोड़ी सी जानकारी और सजगता किसी की जान बचा सकती है। आइए कुछ ऐसी चीजों के बारे में जान लेते हैं जो आपको कुकर से होने वाले हादसों से बचा सकती हैं। आप कुछ सावधानियां अपनाकर भी खुद को सुरक्षित कर सकते हैं।

1. जरूरत से ज्यादा ना भरें कुकर

दाल, चावल और ऐसी अन्य चीजें पकने के बाद फूलती हैं। ऐसे में अगर कुकर को क्षमता से ज्यादा भर दिया जाए तो भाप के लिए जगह नहीं बचेगी। ऐसे में प्रेशर रिलीज नहीं होगा और अंदर का दबाव खतरनाक स्तर तक पहुंच जाएगा इसलिए कुकर को पूरा ना भरें।

2. फेल हो सकती है सेफ्टी वॉल्व

कुकर में लगी सेफ्टी वॉल्व बहुत बड़ी सुरक्षा देता है। अगर वेंट पाइप बंद हो, प्रेशर बढ़ता जाए तो सेफ्टी वॉल्व फटकर प्रेशर बाहर निकाल देती है। वहीं अगर ये काम ना करे तो सीधे कुकर फटता है। सेफ्टी वॉल्व को 12 महीने में बदलने की सलाह दी जाती है।

3. ब्लॉक हो सकती है वेंट पाइप

कुकर में खाना बनाते वक्त अंदर भाप बनती है। ये भाप वेंट पाइप के जरिए सीटी की आवाज के साथ बाहर जाती है। कई बार वेंट पाइप में चावल आदि फंस सकता है जिससे ये ब्लॉक हो जाएगी। ऐसे में कुकर फट सकता है। इसलिए वेंट पाइप को समय-समय पर साफ करें।

 

नोट- इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। News4Himalayan इनकी पुष्टि नहीं करता। इन्हें अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख