#यूटिलिटी

August 23, 2025

हिमाचल के पूर्व अधिकारी को लगी 50 लाख की चपत, आप ऑनलाइन ट्रेडिंग के ठगों से ऐसे बचाएं अपनी कमाई

सोच समझ कर लिंक पर करें क्लिक

शेयर करें:

Fake Trading Safety Measures

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक और ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। गौर करने वाली बात है कि पालमपुर से एक पूर्व अधिकारी लगभग 50 लाख रूपयों की ठगी का शिकार हुए हैं। ये बात हैरान कर देती है कि एक पूर्व अधिकारी भी इन ठगों से नहीं बच पाए। आज हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि ऐसा क्यों होता है और साथ ही जानेंगे ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके।

ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए झांसा

पूर्व अधिकारी के साथ हुई ठगी में ऑनलाइन लिंक और वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए अधिकारी को जाल में फंसाया गया। ये लिंक और ग्रुप ऑनलाइन ट्रेडिंग से संबंधित थे जिसके कारण पूर्व अधिकारी ठगों के जाल में आ गए क्योंकि पूर्व अधिकारी पहले भी ट्रेडिंग करते थे।

खतरे को नहीं समझ पा रहे लोग

आखिर वरिष्ठ नागरिक या नए निवेशक क्यों इन ठगों का शिकार बन रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये लोग हाई रिटर्न के साथ जुड़े रिस्क को नहीं समझ पाते। कई मामलों में लोग यहीं नहीं समझ पाते कि लिंक, ऐप या वेबसाइट नकली है।

कैसे की जाती है ठगी ?

  • नकली ऐप और वेबसाइट

ठग ऑरिजनल प्लेटफॉर्म की डुपलिकेट कॉपी बनाते हैं जो आपको बिल्कुल प्रोफेशनल लगेगी। इसके जरिए झूठे मुनाफे दिखाकर लोगों को ज्यादा निवेश करने के लिए मजबूर किया जाता है।

  • वॉट्सऐप और टेलीग्राम

ठग उन लोगों को फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप्स में जोड़ते हैं जहां मुनाफे की नकली कहानियां शेयर की जाती हैं। इस ग्रुप के दूसरे सदस्य भी ठगों के जानकार होते हैं जो खुद को सफल निवेशक की तरह प्रस्तुत करते हैं।

  • बड़े चेहरों का दुरुपयोग

ठग अपने नकली प्लेटफॉर्मस पर मशहूर हस्तियों की तस्वीरों का इस्तेमाल करते हैं। मुकेश अंबानी जैसे चेहरे का इस्तेमाल कर नकली प्लेटफॉर्म को विश्वसनीय दिखाने की कोशिश की जाती है।

  • अधिक मुनाफे का लालच

ठग हर कदम पर लोगों को मुनाफा मिलने की बात का भरोसा दिलाते हैं। हर रोज बढ़िया रिटर्न आने का झांसा दिया जाता है जिसमें कोई भी फंस सकता है क्योंकि ज्यादातर लोग आराम से मिल रहे पैसे नकारते नहीं हैं।

कैसे बच सकते हैं आप ?

  • सिर्फ SEBI रजिस्टर्ड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें।
  • ऐप डाउनलोट करने से पहले प्ले स्टोर पर इसकी डिटेल्स चेक करें।
  • अनजान लिंक या ऐप पर अपनी कोई पर्सनल डिटेल ना शेयर करें।
  • फ्रॉड की सूचना cybercrime.gov.in पर दे सकते हैं।
  • नजदीकी साइबर पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दे सकते हैं।
  • जो स्कीम बहुत अच्छी लगे, वो शायद असली ना हो इसलिए लालच से बचें।
  • ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफा हो सकता है लेकिन सिर्फ ऑफिसियल तरीके से।
  • अनजान नंबर या बैंक खातों में पैसा ना ट्रांसफर करें, इसके वापिस आने का कम ही चांस होता है।
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख