#यूटिलिटी
August 29, 2025
1 सितंबर से हिमाचल में बढ़ेंगे LPG गैस सिलेंडर के दाम ! चांदी के लेन-देन में भी होगा बड़ा बदलाव
ATM ट्रांजेक्शन पर चार्ज !
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश में सितंबर महीने से कुछ जरूरी बदलाव होने वाले हैं। इन बदलावों से आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि ये बदलाव क्या होंगे।
सरकार चांदी पर नियम लाने जा रही है। इससे चांदी की खरीद और बिक्री में ज्यादा ट्रांसपरेंसी आएगी। चांदी के जेवरों पर हॉलमार्किंग लाने की तैयारी की जा रही है।
मतलब साफ है कि चांदी के दाम और गुणवत्ता को लेकर सख्त नियम लागू हो सकते हैं। ऐसे में आप चांदी के लेन-देन की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये बदलाव जानना जरूरी हो जाता है।
अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता धारक हैं तो 1 सितंबर से आपके लिए भी कई चीजें बदलने वाली हैं, खासकर SBI कार्ड यूजर्स के लिए। 1 सितंबर से क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट, फ्यूल खरीद और ऑनलाइन खरीददारी पर अब ज्यादा चार्ज लग सकता है।
इसके अलावा अगर ऑटो डेबिट फेल होता है तो उस पर 2% पेनल्टी लगेगी। यही नहीं, इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन पर भी अतिरिक्त फीस देनी पड़ सकती है। वहीं रिवॉर्ड पॉइंट्स की वैल्यू भी कम हो सकती है।
LPG सिलेंडर के दाम हर महीने बदलते हैं। 1 सितंबर से दाम कम या ज्यादा हो सकते हैं। ये बदलाव तेल कंपनी और ग्लोबल मार्केट के हिसाब से तय होते हैं।
जानकारी के मुताबिक कुछ बैंकों में ATM से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव हो सकते हैं। ATM ट्रांजैक्शन पर नए चार्ज लग सकते हैं अगर आप तय सीमा से ज्यादा बार पैसे निकालते हैं।
कुछ बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की ब्याज दरें भी बदल सकती हैं। अभी ज्यादातर बैंक 6.5% से 7.5% ब्याज दे रहे हैं लेकिन कयास है कि ये दरें कम हो सकती हैं।
ये बदलाव आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे। चाहे चांदी में निवेश हो, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल या गैस सिलेंडर की खरीद, इन नए नियमों को समझकर पहले से तैयारी कर लें।