#यूटिलिटी
November 27, 2025
सुक्खू सरकार बेटी की शादी के लिए देगी 31 हजार, जानें आप कैसे उठा सकते हैं लाभ
शादी के 6 महीने तक भी उठा सकते हैं लाभ
शेयर करें:

शिमला। जब घर में बेटी पैदा होती है तो मां-बाप को ये चिंता सताने लगती है इसकी शादी कैसे करेंगे। हालांकि वक्त के साथ लोगों की सोच बदली और अब बेटी को अलग नजर से देखा जाने लगा है लेकिन अभी भी कई परिवार ऐसे हैं जो गरीबी के कारण इसी जाल में फंसे हैं कि बेटी की शादी कैसे होगी।
इन परिवारों की इसी चिंता को दूर करने के लिए प्रदेश की सुक्खू सरकार ने एक योजना चला रखी है जो बेटी की शादी के लिए परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। ऐसे में गरीब परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा।
सरकार इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले और पिछड़े वर्ग के लोगों को बेटी की शादी पर शगुन देती है। इस योजना का लाभ-
योजना के तहत सरकार की ओर से परिवार को बेटी की शादी के लिए 31 हजार रुपये दिए जाएंगे। ये राशि लड़की के माता-पिता या अभिभावकों को दी जाती है। संबंधित जिले का जिला कार्यक्रम अधिकारी इस राशि को स्वीकृत कर सकते हैं।
सरकारी की इस योजना का नाम है- शगुन योजना। इसका लाभ पाने के लिए लड़की के माता-पिता या अभिभावक संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी को आवेदन कर सकते हैं। यही आवेदन पत्र का सत्यापन कर सकते हैं।
शादी की तारीख से 2 महीने पहले राशि माता-पिता को मिल सकती है। वहीं अगर शादी पहले ही हो चुकी है तो शादी के 6 महीनों के अंदर भी अनुदान राशि के लिए आवेदन किया जा सकता है। अगर इसमें देरी की जाती है तो लाभ नहीं मिलेगा।