शिमला। दालों -सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाला टमाटर हिमाचल की रसोइयों सो गायब होने लगा है। टमाटर के आसमान छूते दामों से लोगों ने अब टमाटर को इग्नोर करना शुरू कर दिया है। कारण साफ है- टमाटर कई क्षेत्रों में 160 के पार पहुंच गया है। बता दें कि नवरात्र और शादी के सीजन के बीच हिमाचल में सब्जियों के दामों ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। यही कारण है कि लोग अब टमाटर से तौबा करने लगे हैं।
सोशल मीडिया पर टमाटर ट्रेंडिंग
आहा…टमाटर बड़े मजेदार…,’ जैसे कई गीतों पर रिल्स बनाकर लोगों ने टमाटर को ट्रेंडिंग पर लाया है। वहीं, हर किसी की जुबान पर ये गाना भी छाया है। लेकिन इन सब के इतर, टमाटर के दामों ने हर किसी को परेशान कर रखा है। पहुंच से बाहर हुआ टमाटर शिमला में 100 से ऊपर चल रहा है। हालांकि ये इजाफा इस 1 हफ्ते में ही हुआ है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में निकली बंपर भर्ती- भरे जाएंगे 115 पद, 22 हजार रुपए तक मिलेगा वेतन
शिमला में टमाटर के दाम
बता दें कि शिमला के लोअर बाजार में इस हफ्ते के पहले टमाटर 80रूपए तक बिक रहा था, लेकिन रेट 100 रूपय तक पहुंचा और अब 150 के पार हो गया है। वहीं, त्योहार सीजन पर टमाटर घर की रसोई से दूर है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरा ईंटों से भरा ट्रक, दो थे सवार, एक भी नहीं बच पाया
हिमाचल में टमाटर की कीमतों में तेजी
कीमतों में वृद्धि: शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
हालिया बदलाव: पिछले हफ्ते में टमाटर के दाम में 40 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है।
चंबा और मंडी की स्थिति
चंबा: चंबा शहर में टमाटर 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
महंगाई की चिंता: स्थानीय महिलाओं का कहना है कि महंगाई के कारण घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
मंडी: मंडी जिले में टमाटर 130 रुपये प्रति किलो है। कांगणी सब्जी मंडी में शिमला मिर्च 188 रुपये और प्याज 60 रुपये बिक रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 15 साल की लड़की के साथ युवक ने किया मुंह काला; पि*टाई भी की
चंडीगढ़ की स्थिति
चंडीगढ़ मंडी: सेक्टर 26 में टमाटर 120-130 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
खरीददारों की प्रतिक्रिया
स्थानीय उपभोक्ता महंगाई से चिंतित हैं, खासकर नवरात्र और दिवाली के समय। सरकार और स्थानीय अधिकारियों को महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता है। यदि सब्जियों की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो उपभोक्ताओं को और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।