शिमला। हिमाचल प्रदेश में निजी नेटवर्कों की रिचार्ज दरों में वृद्धि के बाद नेटवर्क (BSNL) के उपभोक्ताओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। BSNL के चीफ जनरल मैनेजर विवेक जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि अप्रैल से अब तक 1 लाख 93 हजार नए उपभोक्ता BSNL से जुड़े हैं। इसके साथ ही कई लोग अपनी सिम पोर्ट करवा रहे हैं, जिन्हें 4 जी सिम प्रदान की जा रही है।
BSNL पर बढ़ रहा भरोसा
इस वर्ष के दौरान डेढ़ लाख से ज्यादा उपभोक्ता निजी कनेक्शनों को छोड़कर BSNL की सेवाओं का चुनाव कर चुके हैं। BSNL के चीफ जनरल मैनेजर विवेक जायसवाल ने बताया कि उपभोक्ताओं का BSNL के प्रति बढ़ता विश्वास इस बात का संकेत है कि लोग अब विश्वसनीय और किफायती सेवाओं की तलाश में हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लोगों से BSNL से जुड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि कंपनी अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रही है, इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल- ग्राम सभा में नहीं शामिल हुआ 1500 वाला मुद्दा, 9 एजेंडे तय- जानें डिटेल
5 G की ओर बढ़ रहा BSNL
BSNL अपनी नेटवर्क सेवाओं को आधुनिक तकनीक के साथ अपडेट कर रहा है। मार्च 2025 तक, सभी उपभोक्ताओं को 5 जी नेटवर्क देने की योजना है। इसके लिए BSNL ने पहले ही कार्य शुरू कर दिया है। जायसवाल ने कहा कि 4 जी सेवा शुरू कर दी गई है, और 6 जी पर भी काम चल रहा है। BSNL अपने उपभोक्ताओं को बेहतर नेटवर्क सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह से समर्पित है।
यह भी पढ़ें : शिमला से डगशाई जेल तक -10 बार शिमला आए थे महात्मा गांधी, यहां जानें अनसुने किस्से
रक्तदान शिविर का आयोजन
BSNL के कर्मचारियों और अधिकारियों ने शिमला में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 41 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। यह कार्यक्रम न केवल BSNL के सामाजिक उत्तरदायित्व को दर्शाता है, बल्कि समुदाय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : 4 शादियां…. 20 बच्चे: समुदाय विशेष पर शांता कुमार का बड़ा बयान
निजी कंपनी पर नहीं रहा विश्वास
BSNL की वृद्धि और उपभोक्ताओं का बढ़ता विश्वास बाकी कंपनियों के लिए चिंता का विषय जरूर बन गया है। वहीं, निजी कंपनियों की रिचार्ज दरों में वृद्धि ने बीएसएनएल को एक मजबूत विकल्प बना दिया है और इसके साथ ही कंपनी की तकनीकी उन्नति भी उपभोक्ताओं के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।