#यूटिलिटी

June 30, 2024

आज से एक्टिवेट होगा मानसून: IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट- तीन दिन तक भारी बारिश

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मगर आज सूबे में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश भर में आगामी तीन दिनों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ज्यादातर हिस्सों में आरेंज अलर्ट जारी

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज के लिए भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: सैलून चलाने वाला हैप्पी तस्कर निकला: नशे की खेप के साथ 2.50 लाख कैश बरामद

नदी-नालों से रहें दूर

मौसम विभाग शिमला ने कांगड़ा, बिलासपुर, शिमला, हमीरपुर, सोलन, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है।

3 दिन तक भारी बारिश

मौसम निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में 7 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा और कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। वहीं, आगामी तीन दिन प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश होने के साथ-साथ भूस्खलन जैसी घटनाएं भी सामने सकती हैं।

यह भी पढ़ें: खड्ड में नहाने लगा था 18 साल का आर्यन: उसी में डूब गया- पसरा मातम

इसके अलावा नदी-नाले भी उफान पर रहेंगे। ऐसे में लोगों के सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से नदी-नालों और खड्डों से दूर रहने की अपील की है। बता दें कि हिमाचल में मानसून से पहले ही बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। बीते दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। राजधानी शिमला में हुई भारी बारिश ने एक बार फिर शिमलावासियों की पुरानी यादें ताजा कर दीं हैं। बीते साल राजधानी शिमला में एक मंदिर पर पूरा पहाड़ दरक गया था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के मुसलमान ने गौवंश को बचाया: ट्रक में ठूंस ठूंसकर भरी थी

हाल ही में हुई भारी बारिश से कई जगह पर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से सड़क पर आए मलबे में कई वाहन दब गए हैं। यह गाड़ियां लगभग पूरी तरह से मलबे में दफन हो गई हैं और क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिससे वाहन मालिकों को काफी नुकसान हुआ है।इस घटना के बाद लोग सहम गए हैं। मानसून से पहले ही पहाड़ों के दरकने से लोगों के जहन में पुरानी यादें ताजा हो गईं।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख