शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर कैबिनेट बैठक बुला ली है। यह बैठक 25 जुलाई को बुलाई गई है। इस बैठक में कई महत्तवूर्ण फैसलों पर चर्चा हो सकती है। 25 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक दोपहर 12 बजे प्रदेश सचिवालय शिखर सम्मेलन हॉल में आयोजित होगी। इससे पहले सीएम सुक्खू ने 12 जुलाई को कैबिनेट बैठक की थी, जिसमें एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती के अलावा कई अन्य बड़े फैसले लिए गए थे।
यह भी पढ़ें: फॉरेस्ट गार्ड को जंगल में मिला हड्डियों का ढांचा : पास पड़े थे कपड़े- चप्पलें
25 जुलाई को बुलाई कैबिनेट बैठक
25 जुलाई को होने वाले कैबिनेट बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि निर्धारित हो सकती है। हालांकि पिछली कैबिनेट बैठक में मानसून सत्र की तिथि निर्धारित होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में माना जा रहा है कि 25 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक में मानसून सत्र की तिथि निर्धारित होने पर बड़ा फैसला हो सकता है।
यह भी पढ़ें: कभी गांव में चराए थे मवेशी, अब भारतीय सेना में हैं कमांडिंग ऑफिसर
[caption id="attachment_10685" align="aligncenter" width="1080"]

Notification[/caption]
घाटे में चल रहे एचआरटीसी को उबारने पर होगी चर्चा
इसके अलावा लगातार घाटे में चल रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम को लेकर भी बड़ा फैसला होने की उम्मीद है। हिमाचल पथ परिवहन निगम को किस किस प्रकार से घाटा उठाना पड़ रहा है इसकी परिवहन विभाग ने एक रिपोर्ट तैयार की है।
यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार बस ने टिप्पर को मारी जोरदार टक्कर, अंदर बैठे थे करीब 30 लोग
इस रिपोर्ट को परिवहन विभाग 22 जुलाई को सरकार को सौंपेगी। जिस पर भी कैबिनेट में चर्चा होने की उम्मीद है। इसी तरह से कैबिनेट में वित्त वर्ष 2024.25 के बजट भाषण में सीएम द्वारा की गई घोषणाओं को मंजूरी मिल सकती है।
कैबिनेट बैठक में हिमाचल में विभिन्न विभागों मंे खाली चल रहे पदों को भरने की भी मंजूरी मिल सकती है। खास कर शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में सैंकड़ों पद खाली चल रहे हैं, जिन्हें भरने की कैबिनेट में मंजूरी मिल सकती है।
कैबिनेट तिथि फाइनल होते ही मुख्य सचिव ने सभी विभागों के सचिव व विभागाध्यक्ष को मंत्रिमंडल मीटिंग के लिए एजेंडा भेजने के निर्देश दे दिए है।